देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल और ग्लैमर का कोई तोड़ नहीं है। इसका अंदाजा उनके नए फोटोशूट को देखकर भली-भांति लगाया जा सकता है। मानों प्रियंका चोपड़ा ने सुर्ख लाल कपड़ों में खूबसूरती की परिभाषा बदल दी हो। उनका ये अंदाज-ए-बयां फैंस को काफी पसंद आ रहा है। देसी गर्ल की ये तस्वीरें वाकई काबिल-ए-तारीफ हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने सुर्ख लाल कपड़ों में बिखेरा जलवा, तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पिगी चॉप्स ने यह आउटफिट पति निक जोनस के एक म्यूजिक एल्बम 'स्पेसमैन' के प्रमोशन के लिए पहना था। इसी सिलसिले में उनका फोटोशूट हुआ और सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं। उनका बदन से चिपका बॉडीफिट ड्रेस अमेरिकी मीडिया में भी चर्चा में है। वहीं, सोशल मीडिया पर तो इसने धूम मचा दी है।
प्रियंका की ड्रेस जितनी खूबसूरत है उतना ही शानदार उनका आत्मविश्वास भी दिख रहा है। हर तस्वीर में अभिनेत्री का कॉन्फिडेंस झलक रहा है। अलग-अलग ऐंगल से उनकी कई तस्वीरें ली गई हैं। उन्होंने अपनी ही नहीं बल्कि पति निक जोनस की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
प्रियंका के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के म्यूजिक एल्बम ‘स्पेसमैन’ की बात करें तो इसको लेकर निक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा कर चुके हैं। उन्होंने कई बार इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर जानकारी फैंस संग साझा की है। वहीं, अब प्रियंका को फ्रंट में रखकर उनके म्यूजिक एल्बम ने और भी चर्चा पकड़ ली है।
स्पेससूट में एक फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ‘बधाई हो निक…मैं जानती हूं कि तुम्हारे लिए ये कितना अपना है और जिस प्रकार तुम अपना प्यार मुझपर दिखाते हो उसके लिए मैं आभारी हूं। यह एल्बम कला का एक नजराना है। मैं तुमसे प्यार करती हूं’।