इस अभिनेत्री ने कांग्रेस नेता के साथ भव्य अंदाज में की सगाई, देखे सेरेमनी की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरीन पीरजादा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कई तस्वीरें साझा की हैं जो वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मेहरीन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं भव्य भी पारंपरिक परिधान में खूब जच रहे हैं। प्रशंसक सोशल मीडिया पर मेहरीन को सगाई की बधाइयां दे रहे हैं।
मेहरीन और भव्य ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप का एलान किया था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मेहरीन के भाई गुरफतेह सिंह पीरजादा ने प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। गुरफतेह कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म गिल्टी में नजर आए थे।
मेहरीन पीरजादा और भव्य बिश्नोई के परिवार वालों ने अप्रैल 2020 में शादी की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना वायरसकी वजह से उन्होंने शादी को 2021 तक टाल दिया था।
सगाई की रस्में बीते शुक्रवार को निभाई गई जिसमें कपल ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई की रस्म से पहले मेहरीनऔर भव्य ने स्टेज पर डांस भी किया।