फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू से पहले सारा अली खान के बारे में बोलीं सौतेली मां करीना कपूर, 'मेरे लिए सारा...'

Mon, 19 Nov 2018 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor on her step daughter sara ali khan film kedarnath
sara kareena - फोटो : twitter
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएंगे । कुछ दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था । 
kareena kapoor on her step daughter sara ali khan film kedarnath
sara kareena - फोटो : twitter
सारा अली खान इस समय अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं । बीते दिन 'कॉफी विद करण' पर सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं और दोनों ने कई सारे मुद्दों पर दिल खोलकर बात की थी । 
kareena kapoor on her step daughter sara ali khan film kedarnath
kareena kapoor
इसके बाद अब 'केदारनाथ' का प्रचार करने के लिए करीना कपूर खान भी सारा के साथ आ गई हैं और उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड 2018 के दौरान मीडिया से बात करते हुए करीना कपूर खान ने सारा की जमकर तारीफ की । 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor on her step daughter sara ali khan film kedarnath
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना कपूर खान के अनुसार, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरेगी और सुपरहिट साबित होगी। वैसे मैं आपको बता दूं फिल्म का भविष्य चाहे जो भी रहे लेकिन मेरे लिए सारा बॉर्न स्टार हैं।’ बता दें कि सारा के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' भी है ।
विज्ञापन
kareena kapoor on her step daughter sara ali khan film kedarnath
sara ali khan, amrita singh
इस फिल्म में सारा, रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी । खबर है कि दोनों फिल्मों में सारा अली खान के किरदार काफी अलग हैं और सारा ने दोनों ही किरदारों को अच्छे से निभाया है। सारा को एक्ट्रेस बनाने में उनकी मां अमृता सिंह का बहुत बड़ा योगदान है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed