बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने अपने बेटे तैमूर को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं। करीना इंडस्ट्री की शानदार हीरोइनों में से एक हैं। आपको बता दें कि करीना ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन नजर आए थे। ये फिल्म अभिषेक की भी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया लेकिन फिल्म में करीना कपूर के काम की लोगों ने तारीफ की। क्या आपको पता है कि इस फिल्म में रोमांटिक सीन करने से करीना काफी कतरा रही थीं। उन्हें ये सीन्स करने में शर्म आ रही थी।
करीना ने पहली फिल्म में जिस एक्टर संग किया रोमांस, दोबारा मिला चांस तो बोलीं-भाई जैसा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन