{"_id":"5c554f03bdec2273620216a7","slug":"kareena-kapoor-reply-to-trollers-over-on-taimur-bad-mom-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर को लेकर 'केयरलेस मां' का खिताब मिलने पर भड़कीं करीना, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर को लेकर 'केयरलेस मां' का खिताब मिलने पर भड़कीं करीना, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं भीड़ उनके पीछे चल देती है। तैमूर का मासूम अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर उनकी नन उनके साथ दिखाई देती हैं। इसी के चलते बीते दिनों लोगों ने करीना को 'खराब मां' कहकर ट्रोल कर दिया था। अब करीना ने अपने शो के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
करीना एक टॉक शो को होस्ट करती हैं। हाल ही में करीना ने अपने शो के दौरान तैमूर के लिए ‘खराब मां’ बोलने वालों को जवाब दिया। करीना ने कहा, 'कुछ वक्त पहले मुझे उस तस्वीर के लिए ट्रोल किया गया, जिसमें मैं एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े थी। ट्रोलर्स ने कहा कि मैं एक केयरलेस मां हूं, जो अपने बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रखती है। आप मेरी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। कृपया इस बात का ध्यान रखें मैं इस वक्त आपको वह उंगुली दिखा रही हूं जो मेरे दिमाग में रहती है।'
3 of 5
तैमूर अली खान
अपने इस शो में करीना ने इस बात का भी खुलासा किया कि सैफ अली खान तैमूर को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं। करीना ने कहा, 'वह तैमूर के लिए बहुत केयरिंग हैं। मुझे उन्हें धक्का देना पड़ता है। एक बार सैफ शूट के लिए भुज जा रहे थे लेकिन वह कह रहे थे कि नहीं नहीं, मैं शूट कैंसिल करता हूं, मैं नहीं जाऊंगा। मैं तैमूर को नहीं छोड़ सकता। मैंने उनसे कहा कि तुम्हें जाना चाहिए। तुम्हें काम करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : instagram
बीते दिनों करीना ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह तैमूर को किसी बड़े ब्रांड के कपड़े नहीं पहनाती हैं। करीना ने इस पर बात करते हुए कहा, मैं तैमूर की शॉपिंग करती हूं लेकिन कभी उसके लिए burberry या gucci के कपड़े नहीं खरीदती क्योंकि तैमूर अभी छोटा है।'
विज्ञापन
5 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
करीना का मानना है तैमूर अभी बहुत छोटे हैं और उसके लिए ज्यादा महंगे कपड़े की जगह वह उन्हें नॉर्मल कीमत के कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया कि तैमूर के लिए zara,h&m और adidas के कपड़े खरीदती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।