फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना ने सैफ को दो बार शादी के लिए किया था मना, सात साल बाद बताई वजह

Wed, 27 Nov 2019 03:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Said no to Saif Ali Khan Wedding Proposal Twice
saif-kareena - फोटो : instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हुए 7 साल हो चुके हैं । दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान भी है । बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी में इन दोनों का नाम शामिल है । हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि सैफ ने उन्हें दो बार शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने दोनों बार मना कर दिया था । तीसरी बार में वो शादी के लिए तैयार हुईं । 
Kareena Kapoor Said no to Saif Ali Khan Wedding Proposal Twice
Kareena and Saif - फोटो : file photo
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया, 'सैफ ने मुझे दो बार कहा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए । पहले ये बात ग्रीस में कही और फिर लद्दाख में । उस समय मेरा रवैया 'मुझे नहीं पता' वाला था । क्योंकि मैं उन्हें जानती नहीं थी । इसलिए तब मैंने ना कह दिया । ये इंकार उन्हें और बेहतर तरीके से जानने के लिए था ।'
Kareena Kapoor Said no to Saif Ali Khan Wedding Proposal Twice
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
इसी इंटरव्यू में करीना कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने के बारे में भी बात की । वो कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मैंने जीवन का सबसे अच्छा फैसला लिया । मुझे पता था कि मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बिल्कुल अलग होगी । लेकिन मैंने सैफ से पहले ही बोल दिया था कि मैं काम करना कभी बंद नहीं करूंगी और उसने कहा कि तुम्हें छोड़ना भी नहीं चाहिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Said no to Saif Ali Khan Wedding Proposal Twice
Saif and Kareena
करीना कपूर और सैफ अली खान ने फिल्म 'ओमकारा', 'एलओसी कारगिल', 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' में साथ काम किया था । फिल्म 'टशन' के दौरान ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी । चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी । 
 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Said no to Saif Ali Khan Wedding Proposal Twice
करीना कपूर खान सैफ अली खान
डेटिंग के दिनों की बात करें तो सैफ अली खान ने अपने हाथ पर करीना कपूर का टैटू भी गुदवाया था । सैफ, करीना से 10 साल बड़े हैं । दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी । करीना कपूर ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि पहले वो दोनों घर से भागने वाले थे क्योंकि वे अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहते थे । 
 

हरिवंश राय बच्चन के लाडले थे अमिताभ, 112वीं जयंती पर देखें पिता-पुत्र की अनदेखी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed