फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की सालगिरह से तीन दिन पहले प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, निक ने दी जानकारी

Wed, 27 Nov 2019 03:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 27 Nov 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra gifted cute dog to Nick Jonas ahead of first wedding anniversary
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को एक दिसंबर को सालभर हो जाएगा। शादी की पहली सालगिरह के जश्न को मनाने के लिए प्रियंका और निक काफी उत्साहित हैं। सालगिरह से ठीक तीन दिन पहले प्रियंका और निक के घर नन्हा मेहमान आ गया है। इस मेहमान की जानकारी खुद निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही एक वीडियो साझा किया है जो वायरल हो रहा है। 

Priyanka Chopra gifted cute dog to Nick Jonas ahead of first wedding anniversary
Nick Jonas - फोटो : instagram

इस वीडियो को निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए निक ने लिखा- 'प्री सुबह आई एक शानदार सरप्राइज लेकर। मिलिए हमारे नए मेहमान गिनो द जर्मन से। सुबह इसे देखने के बाद से मैं अपने चेहरे की मुस्कुराहट रोक नहीं पा रहा हूं और अब अहसास हुआ कि ये क्यों हो रहा है। शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा।' निक के इस पोस्ट पर प्रियंका ने भी कमेंट किया साथ ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pri came home with the absolute best surprise this morning. Please meet our new pup @ginothegerman I haven’t stopped smiling since I woke up this morning and finally realized what was going on. Thank you @priyankachopra ❤️ 🐕

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

Priyanka Chopra gifted cute dog to Nick Jonas ahead of first wedding anniversary
Priyanka and Nick - फोटो : twitter

प्रियंका ने वीडियो साझा करते हुए लिखा- 'ढेर सारी क्यूटनेस एक ही फ्रेम में। सालगिरह की ढेर सारी बधाई।' निक जोनस ने कुछ दिन पहले शादी की पहली सालगिरह किस तरह मनाएंगे इस पर जानकारी दी थी। अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए निक जोनस ने कहा था- 'मैं अभी नहीं बताऊंगा कि सालगिरह को किस तरह सेेलिब्रेट करेंगे क्योंकि प्रियंका के लिए यह सरप्राइज है। हो सकता है कि वह अभी देख रही हो। अगर ऐसा हुआ, तो मैं नहीं चाहता कि हमारा कोई भी प्लान खराब हो। मैं कुछ दिनों के लिए टूर से छुट्टी लूंगा। यह साल बेहतरीन गया।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

so much cute in the same frame. 😂🐶❤ happy almost anniversary baby. #repost @nickjonas • Pri came home with the absolute best surprise this morning. Please meet our new pup @ginothegerman I haven’t stopped smiling since I woke up this morning and finally realized what was going on. Thank you @priyankachopra ❤️ 🐕

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra gifted cute dog to Nick Jonas ahead of first wedding anniversary
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter

आपको बता दें, प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी की थी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रिवाज से हुई थी। इस शाही शादी में उद्योग जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शरीक हुई थीं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंची थीं। अंबानी परिवार, गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर, करण कुंद्रा के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी शरीक हुए थे। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra gifted cute dog to Nick Jonas ahead of first wedding anniversary
priyanka chopra nick jonas

जोधपुर में धूमधाम से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया और उसके बाद मुंबई में दो रिसेप्शन दिए। खास बात है निकयंका के दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आए थे। मुंबई में पहला रिसेप्शन 19 दिसंबर को था और दूसरा 20 दिसंबर को दिया। 20 दिसंबर को हुए रिसेप्शन में प्रियंका ने पूरे बॉलीवुड को न्यौता दिया था। इस रिसेप्शन में सिनेमाजगत की दिग्गज हस्तियां शरीक हुई थीं। 

यह भी पढ़ें- अजय देवगन से ना मिलतीं तो क्या शाहरुख खान से शादी कर लेतीं', काजोल ने इस सवाल का दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed