फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: रोनाल्डो के वीडियो पर बोलीं करीना, 'कोक-सोडा सब अपनी जगह, पानी का काम पानी करता है'

Sat, 19 Jun 2021 10:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 19 Jun 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor share iconic line from Jab we met Pani ka Kam pani karta hai after Ronaldo video goes viral
करीना कपूर खान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Instagram

मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों चर्चा में हैं। रोनाल्डो अपने किसी मैच को लेकर नहीं बल्कि हाल ही में सॉफ्ट ड्रिंक को सामने से हटाकर पानी पीने की सलाह देने को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि रोनाल्डो ने कोक की बोतल हटाकर पानी की बोतल हाथ में लेकर लोगों को पानी पीने की सलाह दी थी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब तक इस पर बहुत से मीम भी बन चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव के 'विवाह' फिल्म के एक सीन की तुलना इस वीडियो से कर दी गई जिस पर अभिनेत्री ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। दरअसल फिल्म विवाह के एक सीन में अमृता शाहिद के लिए पानी लेकर आती हैं और कहती हैं 'जल लीजिए'। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर ने क्रिस्टियानो के एक्शन और अमृता राव के डायलॉग को मिलाकर मीम बना दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमृता राव ने लिखा, 'आप क्या कह रहे हैं'। इसके साथ ही उन्होंने पानी पीने और हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया था। 



करीना को याद आया जब वी मेट का डायलॉग

वहीं अब करीना कपूर खान ने भी रोनाल्डो के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी फिल्म 'जब वी मेट' का मशहूर डायलॉग लिखा, 'कोक-सोडा सब अपनी जगह, पानी का काम तो पानी करता है'। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Kareena Kapoor share iconic line from Jab we met Pani ka Kam pani karta hai after Ronaldo video goes viral
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

दरअसल इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' के एक सीन में दिखाया गया था कि करीना एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक भागती हुई जाती हैं ताकि अपनी ट्रेन पकड़ लें। थाकी हारी वो दुकानदार से पानी मांगती हैं और कहती हैं, 'कोक-सोडा अपनी जगह है पर पानी का काम पानी करता है'। अब इस डायलॉग के साथ उन्होंने 100 और कूल वाला इमोजी पोस्ट किया है। बता दें कि हाल ही में रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अपने सामने से दो कोका-कोला की बोतलों को हटा दिया था। इसके बाद इस दिग्गज कंपनी को चार अरब डॉलर (लगभग 30 हजार करोड़) का झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गई।

Kareena Kapoor share iconic line from Jab we met Pani ka Kam pani karta hai after Ronaldo video goes viral
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें करीना की तो वो खुद पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि करीना पौराणिक कथाओं पर बन रही फिल्म में माता सीता का किरदार निभा सकती हैं और इसके लिए उन्होंने मोटी रकम की मांग की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई। दरअसल लोगों ने सीता के किरदार के लिए ज्यादा फीस लेने और सीता माता का किरदार निभाने के लिए करीना को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor share iconic line from Jab we met Pani ka Kam pani karta hai after Ronaldo video goes viral
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बता दें कि यह विवाद ज्ञापन तक पहुंच गया। नागपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के खिलाफ जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल ने डीएम को ज्ञापन देते हुए कड़ी चेतावनी दी और कहा कि अगर यह फिल्म बनी तो इसका बड़ा विरोध किया जाएगा। अपने ज्ञापन के साथ उन्होंने करीना कपूर की बिकिनी और उनकी अजमेर दरगाह यात्रा की फोटो भी शामिल कीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor share iconic line from Jab we met Pani ka Kam pani karta hai after Ronaldo video goes viral
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

लोगों को सिर्फ करीना द्वारा इस किरदार को निभाने में ही आपत्ति नहीं है बल्कि उनके द्वारा फिल्म के लिए मोटी फीस लेना भी ट्रोलिंग की वजह बन गई। खबर आई थी कि करीना ने इस किरदार के लिए लगभग 12 करोड़ रुपयों की मांग की है जबकि वह अपनी फिल्मों के लिए छह से आठ करोड़ चार्ज करती हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।इसके साथ ही ट्विटर पर बॉयकॉट करीना ट्रेंड करने लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed