फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने 12 साल पुरानी तस्वीर की साझा, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज में दे रहीं पोज

Sat, 24 Oct 2020 07:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 24 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor share photo with Saif Ali Khan throwback photo
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

अभिनेत्री करीना कपूर अपना शूटिंग शेड्यूल खत्म करके दिल्ली से वापस मुंबई लौट आई हैं। बीते दिनों उनकी तस्वीर भी आई थी। करीना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अब करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 12 साल पुरानी तस्वीर साझा की है।

Kareena Kapoor share photo with Saif Ali Khan throwback photo
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan

तस्वीर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान हैं। यह तस्वीर तब की है जब दोनों एथेंस के दौरे पर गए थे। सैफ ने करीना को बाहों में रखा है। लुक्स की बात करें तो अभिनेता ने भूरे रंग की जैकेट के साथ जींस और जूते पहने हैं जबकि करीना ने काले रंग की ब्लेजर और डेनिम ब्लू जींस कैरी की है।

Kareena Kapoor share photo with Saif Ali Khan throwback photo
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा प्यार और मैं, एथेंस 2008’ करीना की तस्वीर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट और लाइक किया है। तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं और खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

View this post on Instagram

My love and me at the Acropolis ❤️ Athens 2008 ❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor share photo with Saif Ali Khan throwback photo
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

गौरतबल है कि करीना कपूर ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। करीना कपूर ने फोटो साझा कर बताया था कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। तस्वीर में वो और आमिर खान खेतों में बैठे हुए दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'और हर सफर का एक अंत होता है। आज, मैंने अपनी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग पूरी कर ली। मुश्किल समय, महामारी, प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस लेकिन जिस जुनून के साथ हमने शूटिंग की है उसे कुछ नहीं रोक सकता और वह भी सभी सुरक्षा उपायों के साथ।‘

विज्ञापन
Kareena Kapoor share photo with Saif Ali Khan throwback photo
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की चर्चित फिल्म फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म की कहानी के बहाने देश में पिछले 70 साल में आए बदलाव की झलकियां दिखाने का आमिर का इरादा है। फिल्म की हिंदी स्क्रिप्ट चर्चित अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। लाल सिंह चड्ढा पहले इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक से हुई विश्वव्यापी बंदी की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह 2021 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed