अभिनेता शाहिद कपूर और करीना कपूर की प्रेम कहानी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि इन दोनों कलाकारों ने न केवल एक साथ कई फिल्मों में काम किया बल्कि इनकी प्रेम कहानी के कई किस्से भी रहे हैं। सोमवार को शाहिद कपूर और करीना खान की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट ने 13 साल पूरे कर लिए हैं।
करीना कपूर ने साझा की शाहिद कपूर के साथ अपनी 13 साल पुरानी तस्वीर, कही ये प्यार भरी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिल्म के 13 साल पूरे होने पर अभिनेत्री करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है। करीना कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करके जिंदगी के बारे में खुलासे करती रहती हैं। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म जब वी मेट की मेकिंग की एक तस्वीर साझा की है।
इस तस्वीर में करीना कपूर के साथ अभिनेता शाहिद कपूर और फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में तीनों किसी दृश्य को शूट करने के बाद मॉनिटर देख रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे तो लगता है, जिंदगी में जो कुछ इंसान असल में चाहता है, वास्तव में, उसे वह ही मिलता है।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
सोशल मीडिया पर करीना कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर और पोस्ट वायरल हो रही है। अभिनेत्री के कई फैंस और शाहिद कपूर के फैंस उनकी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म जब वी मेट 26 अक्तूबर 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
फिल्म जब वी मेट में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अलावा और भी कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने बिजनेस परिवार के एक लड़के का किरदार निभाया था, जो अपने जीवन में कोई खुशी न होने की वजह से डिप्रेशन में रहता है, लेकिन एक दिन इत्तेफाक से उसकी मुलाकात गीत नाम की लड़की से होती है, जिसके बाद उसका जिंदगी को लेकर नजरिया बदल जाता है। इस फिल्म करीना कपूर के अभिनय को खूब पसंद किया गया था।
पढ़ें: Bigg Boss 14: निशांत सिंह मलकानी ने निक्की तंबोली को बताया सड़कछाप पर्सनालिटी, कही ये बात