फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की इस दोस्त का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने की हुई कोशिश, पीएम मोदी से की ये खास अपील

Mon, 26 Oct 2020 07:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 26 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family friend Smita Parikh claimed that people were trying to hack her account
सुशांत सिंह राजपूत, स्मिता पारिख - फोटो : instagram: smitaglk

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पारिवारिक दोस्त स्मिता पारिख ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही पेड मीडिया सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा स्मिता पारिख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की अपील की है। 

Sushant Singh Rajput family friend Smita Parikh claimed that people were trying to hack her account
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इस बात की जानकारी स्मिता पारिख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने दशहरा के मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कुछ लोग मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश में लगे हुए हैं। मैं उन्हें रामनवमी की बधाई देती हूं।' साथ ही स्मिता ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ लोग उनकी आवाज दबाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput family friend Smita Parikh claimed that people were trying to hack her account
स्मिता पारिख और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/smitaglk

स्मिता पारिख ने कहा है, 'जब से मैं सुशांत सिंह राजपूत मामले में लड़ाई लड़ रही हूं। तब से पेड पीआर के पास एक ही काम है कि वह मेरी आवाज को दबा सके। मैंने अपना काम कर दिया है और सीबीआई को सबूत दे दिए है, तो मेरी आवाज बंद करने से कुछ नहीं होगा और जब मामला कोर्ट में पहुंचेगा, तब पूरी पीआर टीम को एक करारा तमाचा पड़ने वाला है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family friend Smita Parikh claimed that people were trying to hack her account
स्मिता पारिख - फोटो : instagram: smitaglk

वहीं स्मिता पारिख ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में इंसाफ की अपील की है। उन्होंने दशहरा पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'सभी को दशहरा की शुभकामनाएं, एक बार फिर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की अपील करती हूं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#pmspeakuponssrcase today’s hastag and pls post your video or audio and tag @narendramodi jee united our voices should reach out to him

A post shared by Smita Parikh (@smitaglk) on

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family friend Smita Parikh claimed that people were trying to hack her account
स्मिता पारिख - फोटो : instagram: smitaglk

स्मिता पारिख ने वीडियो में आगे कहा, 'लाखों लोग सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कृपया हमारी उम्मीद को खोने न दें। हम सभी को पीएम मोदी आपसे काफी उम्मीदें और विश्वास है। ताकि आप हम सभी को न्याय दिला सकें।' सोशल मीडिया पर स्मिता पारिख का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

पढ़ें: हॉलीवुड की इस हिट सीरीज को भी समझ आया हिंदी का असर, सीजन 2 को मिली अर्जुन, राजकुमार और दिशा की आवाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed