फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: ट्रोलिंग से बेफिक्र करीना ने शेयर की बेटे जहांगीर की तस्वीर, नाम पर हो रहा विवाद

Fri, 13 Aug 2021 01:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 13 Aug 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new picture of Jeh on Instagram amid name controversy
करीना कपूर - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान ने बेटे जहांगीर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि, उनकी इस फोटो में बेटे जेह का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, इस फोटो को शेयर करके करीना ने यह बात जता दी है कि उनको ट्रोलर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि जब से करीना के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर होने का पता चला है, तब से ही सोशल मीडिया पर उनको और उनके पति को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। करीना को ट्रोल होते हुए देख स्वरा भास्कर भी उनके समर्थन में उतर गईं थी और ट्रोलर को गधा कह डाला था। 



हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करीना के साथ ट्रोल का नाता जुड़ा है। जब उनका पहला बेटा तैमूर हुआ था उस वक्त भी करीना और सैफ को जमकर ट्रोल किया गया था। तैमूर नाम रखने पर लोगों ने आपत्ति जाहीर की थी और कहा था कि कोई अपने बेटे का नाम तैमूर कैसे रख सकता है। 
 

Kareena Kapoor shares new picture of Jeh on Instagram amid name controversy
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

हालांकि, पहले बेटे के नाम पर विवाद होने के कारण ही इस बार करीना और सैफ ने काफी वक्त तक अपने दूसरे बेटे के नाम को छिपा कर रखा था। हाल ही में जब करीना की किताब लॉन्च हुई, तब जाकर लोगों को उनके दूसरे बेटे के नाम के बारे में पता चला। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और ट्रोलर्स ने दोनों को जहांगीर नाम रखने के लिए लताड़ लगानी शुरू कर दी। हालांकि, इस बीच बेफिक्र होकर करीना ने बेटे जे की तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर आज फिर शेयर किया है।

Kareena Kapoor shares new picture of Jeh on Instagram amid name controversy
करीना कपूर - फोटो : Insatagram

करीना ने अपने ब्रेकफास्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बेटा जेह भी दिख रहा है। करीना ब्रेकफास्ट में चेरी टोमैटोज के साथ एवाकाडो टोस्ट खा रही हैं। प्लेट के पास ही उनका बेटा लेटा हुआ है। जिसकी सिर्फ टांगे दिख रही हैं। जिसके कैप्शन में करीना ने नाश्ते वाली बात लिखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new picture of Jeh on Instagram amid name controversy
करीना और बेटा जेह - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना और सैफ का दूसरा बेटा जेह इसी साल फरवरी में हुआ है। जेह का पूरा नाम जहांगीर अली खान है। जिसका खुलासा करीना की किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल’ के लॉन्च के दौरान हुआ। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new picture of Jeh on Instagram amid name controversy
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

उन्होंने किताब में अपने बेटों के बारे में लिखा है- मेरे दोनों बच्चे बहुत अलग हैं। जेह मेरी तरह दिखता है। तैमूर आउटगोइंग और तेजतर्रार है। यह मैंने तब नोटिस किया जब वह तीन महीने का था। जबकि जेह शांत और गंभीर है।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed