बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इस वक्त क्वारंटाइन में हैं। वह धीरे-धीरे कोरोना से उबर रही हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के लिए एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या हम कोविड-19 के वक्त में है या नहीं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण अलग रह रहीं करीना कपूर अपने बड़े बैटे तैमूर अली खान का बर्थडे भी नहीं मना पाईं थीं।
Kareena Kapoor Quarantine: करीना कपूर ने लिखा- पता लगा रही हूं हम कोविड के वक्त में हैं या नहीं... शेयर की पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सेल्फी शेयर की है। जिसमें उन्होंने धारीदार पीली ड्रेस पहन रखी है और उनके बाल खुले हुए हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने लाल लिपस्टिक लगाई है और पाउट कर रही हैं।
उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, पायजामा, लिपस्टिक और पाउट..काफी संयोजन। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी भी एड की है।
गौरतलब है कि करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी, सैफ और बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बेटे तैमूर के पांचवें जन्मदिन पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। इस क्लिप में तैमूर अपना पहला कदम उठाते हुए दिख रहा था। इसके कैप्शन में करीना ने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा था, आपका पहला कदम.. मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। उन्होंने इस पोस्ट में तैमूर के लिए लिखा था कि तुम सा कोई नहीं है मेरे बेटे। इससे पहले उन्होंने होम आइसोलेशन के दौरान सैफ की एक झलक भी शेयर की थी। उन्होंने दूर से सैफ की एक तस्वीर कैप्चर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को करीना ने खिड़की से कैप्चर किया था। जबकि, सैफ दूसरी तरफ के इमारत की छत पर खड़े होकर कुछ पी रहे थे।