{"_id":"6225a6945b68f463570c57e7","slug":"kareena-kapoor-son-taimur-raised-his-hand-on-papa-saif-ali-khan-after-watching-the-video-the-users-said-teach-manners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: गुस्से में आकर तैमूर ने पापा सैफ अली खान पर उठाया हाथ, वीडियो देख भड़के यूजर्स बोले- तमीज सिखाओ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: गुस्से में आकर तैमूर ने पापा सैफ अली खान पर उठाया हाथ, वीडियो देख भड़के यूजर्स बोले- तमीज सिखाओ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तैमूर अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : social media
Link Copied
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। करीना और सैफ की तरह उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। तैमूर पॉपुलर स्टार किड हैं, जो अपने क्यूट एक्शंस की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। रविवार को करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नन्हे तैमूर को स्पॉट किया गया। हर बार की तरह इस बार भी तैमूर के मस्ती भरे अंदाज को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी उनका वीडियो बनाने लगे। लेकिन इस दौरान तैमूर कुछ ऐसा करते हुए नजर आए, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं। हर कोई अब तैमूर को तमीज सिखाने की बात कर रहा है।
Trending Videos
2 of 4
तैमूर अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : social media
दरअसल, सोशल मीडिया पर तैमूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अपने बेटे तैमूर को कार में बिठाने के लिए लेकर जाते हैं और तैमूर अचानक पीछे पलटकर अपने पापा के पास आते हैं और फिर उन्हें जोर से मारते हैं। तैमूर के हाथ सैफ की कमर तक जाता है। इस मौके पर तैमूर थोड़ा गुस्से में होते हैं। उनके चेहरे पर भी गुस्से भरे एक्सप्रेशन साफ देखे जा सकते हैं। तैमूर की यही हरकत देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब यूजर्स करीना और सैफ को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'ज्यादा लाड प्यार का नतीजा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तमीज सिखाओ इसे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं 90% इसे गुस्से में ही देखती हूं।' हालांकि, कुछ लोगों ने तैमूर के इस एक्शन को क्यूट बताया है, जो हर बच्चा करता है। कई लोगों ने कमेंट में लिखा है कि हर बच्चा ऐसा करता है।
4 of 4
सैफ अली खान का परिवार
- फोटो : social media
लुक की बात करें तो, सैफ अली खान और तैमूर ने कैजुअल आउटफिट पहने हुए थे। सैफ हमेशा की तरह अपने सफेद पायजामा और टी-शर्ट में थे। अभिनेता ने लाल कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। वहीं, तैमूर भी ग्रे पायजामा और टीशर्ट में दिख रहे थे। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब तैमूर गुस्सा करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इससे पहले भी कई बार तैमूर के गुस्से की वजह से करीना और सैफ ट्रोल हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।