{"_id":"5cd622bbbdec2207801a5cc6","slug":"kareena-kapoor-speaks-up-on-rk-studio","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RK Studio को लेकर करीना कपूर का छलका दर्द, बोलीं- करिश्मा और रणबीर ने भी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RK Studio को लेकर करीना कपूर का छलका दर्द, बोलीं- करिश्मा और रणबीर ने भी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 11 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rk studio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आरके स्टूडियो को लेकर अब करीना कपूर ने अपनी बात रखी है। अभिनेत्री का मानना है कि उनके परिवार के बैनर आर के स्टूडियो की विरासत भूमि के एक टुकड़े तक ही सीमित नहीं है। करीना ने कहा करिश्मा, रणबीर कपूर और वह अपने काम के जरिए आरके स्टूडियो की विरासत को आगे लेकर गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आर के स्टूडियो को एक रियल्टी फर्म ने खरीदने का एलान किया है।
2 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : social media
इसके बारे में पूछे जाने पर करीना ने पत्रकारों से कहा, 'आरके की विरासत को करिश्मा और मेरे जैसी हमारे परिवार की लड़कियां काफी आगे तक ले जा चुकी हैं और अब रणबीर कपूर इसे आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि हमारे काम और मेहनत से यह विरासत काफी आगे पहुंच चुकी है, उम्मीद है कि हमारे बच्चे भी इसे और आगे तक ले जाएंगे।'
3 of 5
Randhir Kapoor and RK Studio
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (आईएफटीडीए) ने हाल ही में कंपनी से स्टूडियो वाली जगह पर इसके संस्थापक राज कपूर के नाम पर 'राज कपूर संग्रहालय' बनाने की बात कही थी। राज कपूर ने 1948 में इस स्टूडियो की नींव रखी थी। कई दशक तक इसके बैनर तले कई फिल्मों का निर्देशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rk-studio
बता दें कि राज कपूर ने 71 साल पहले पाई-पाई जोड़ आरके स्टूडियो बनवाया था । इसके लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ा गया था । ये स्टूडियो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का गवाह बना । अब आरके स्टूडियो को रियलिटी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदने की घोषणा की है । कंपनी इस जमीन पर लग्जरी फ्लैट बनाएगी । कंपनी ने सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी ।
विज्ञापन
5 of 5
rk studio
- फोटो : social media
आरके स्टूडियो अब इतिहास बनने के लिए तैयार है । 71 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया है। लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था। साथ ही पिछले साल 16 सितंबर को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी । इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।