फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेटफ्लिक्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त और मदर्स डे से पहले करीना के संकल्प समेत मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 11 May 2019 11:54 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 11 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
superme court action on digital platform and kareena mothers day promise top news of bollywood
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ने खास पैठ बना ली है। हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे मनोरंजन के साधन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म निर्देशक मनचाहा कंटेंट दिखा रहे हैं। क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर आ रहीं फिल्मों या वेब सीरीज में गाली-गलौच और अश्लीलता आम हो गई है। एक एनजीओ ने इस पर आपत्ति दर्ज कर रोक लगाने के लिए कुछ समय पहले दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया आई है।बता दें कि इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार के कंटेंट को नियमित करने की बात कही है।  ANI के एक ट्वीट के मुताबिक, 'सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इन प्लेटफॉर्म पर चल रहे कंटेंट को लेकर गाइडलाइंस बनाने और इन्हें अमल में लाने की बात कही है। 

superme court action on digital platform and kareena mothers day promise top news of bollywood
गोलमाल अगेन

तब्बू को भी अजय के साथ काम करना पसंद हैं। ऐसे में तब्बू ने भी अजय को लेकर बहुत अच्छी बात कही है। तब्बू के अनुसार अजय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं। तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैं अजय को सालों से जानती हूं, एक इंसान के तौर पर वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं जो किसी भी शख्स के बारे में बताने के लिए काफी है, उनका करियर ग्राफ शानदार है, वह न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि अच्छे निर्माता और निर्देशक भी हैं, मैं हमेशा से उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर जानती हूं, जिन पर अभिनेता बनने से पहले, फिल्मों का निर्देशन करने का जुनून सवार रहता है।'

superme court action on digital platform and kareena mothers day promise top news of bollywood
शाहिद कपूर - फोटो : instagram

हाल ही में शाहिद कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो के वायरल होने की वजह यह है कि शाहिद कपूर ने कार का दरवाजा बंद नहीं किया और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चलते बने लेकिन नेटिजन्स को अभिनेता का ये रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 54 हजार से भी ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स देख चुके हैं। इसके साथ ही लोग शाहिद पर तरह-तरह के कमेंट कर नसीहत दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम दरवाजा तो बंद कर देते, ये तो एक बेसिक मैनर है।' एक अन्य यूजर को यह शाहिद का ये घमंड लगा और लिखा 'स्टारडम कुछ पलों का होतीृा है।  एक और यूजर ने लिखा- 'अहंकार? गेट बंद नही किया. अपने स्टाफ की इज्जत करो, आपका स्टारडम कुछ मिनटों में गिर जाएगा इसे याद रखना।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
superme court action on digital platform and kareena mothers day promise top news of bollywood
akshay kumar - फोटो : social media

एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अभिनेता से जब यह पूछ लिया कि उनकी कौनसी ऐसी फिल्म है जो वह बेटे आरव को नहीं दिखाना चाहते हैं। तो इस पर अक्षय का जो जवाब था वो हैरान करने वाला था। बता दें कि अक्षय ने इस सवाल का जवाब मुस्कराते हुए दिया था, 'एक फिल्म है जिसे मैं अपने बच्चों को नहीं दिखाना चाहूंगा, वो है मेरी फिल्म 'गरम मसाला' क्योंकि उस फिल्म में एक बार में तीन-चार लड़कियों को डेट कर रहा था और इस कॉमेडी फिल्म में मेरा किरदार बहुत अलग टाइप का था।' अक्षय ने आगे कहा, ''मैं उन्हें वैसे भी समझाना चाहूंगा कि बेटे वो जमाना बीत गया है, वो सब तरीके भूल जाओ।

विज्ञापन
superme court action on digital platform and kareena mothers day promise top news of bollywood
kareena kapoor khan

आगामी 12 मई को मदर्स डे है। हर इंसान की जिंदगी में मां का योगदान बहुत बड़ा होता है। इसलिए मां शब्द को परिभाषित कर पाना मुश्किल है। गौरतलब है कि इस मदर्स डे अभिनेत्री करीना कपूर ने बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने बाल स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैला कर प्रत्येक नवजात के जीवन को बचाने का फैसला लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed