बॉलीवुड डीवा करीना कपूर टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जल्द ही वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में दिखाई देंगी। निश्चित रूप से करीना के फैंस उन्हें टीवी शो जज करते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना लंदन से लौट आई हैं लेकिन लंदन में छुट्टियां बिताने से पहले ही वो शो का एक एपिसोड शूट करके गई थीं। अब शो के कुछ फुटेज लीक हो गए हैं।
19 साल के करियर में करीना कपूर पहली बार करने जा रहीं ये काम, लीक हुए वीडियो से खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट ने करीना कपूर का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में एक डांस ग्रुप जजों के सामने अपनी परफॉर्मेंस दे रहा है जिसे देखने के बाद करीना काफी एक्साइटेड हो जाती हैं और कहती हैं कि 'अगर इनके डांस का लेवल ये है तो बाकियों के लिए काफी मुश्किल होने वाली है।'
करीना ने इस दौरान येलो कलर का गाउन पहन रखा है। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने बालों को पोनी किया हुआ है। एक वेबसाइट से बात करते हुए करीना ने बताया था कि वो शो में ढेर सारी मस्ती देखने के लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीवी पर आने के लिए करीना कपूर ने मेकर्स से हर एपिसोड के करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपए की मांग की है।
View this post on Instagram
A post shared by DANCE INDIA DANCE 2019 OFFICAL (@danceindiadance2019) on
करीना कपूर शो में सुपरहिट फिल्म जब वी मेट के गाने मौजा ही मौजा पर डांस भी करती दिखेंगी। करीना कपूर के टीवी पर डेब्यू करने पर करिश्मा कपूर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। करिश्मा ने कहा कि करीना को जज की कुर्सी पर देखने के लिए हम सब उत्साहित हैं। बता दें कि 19 साल के करियर में ऐसा पहली बार है जब करीना टीवी पर शो को जज करती नजर आएंगी।
करीना से पहले कई एक्ट्रेस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और कुछ निभा चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित झलक दिखला जा और 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।