फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी के बाद मोबाइल पर 'माइंड द मल्होत्राज' में दिखेंगी मिनी, बोलीं- 'बदलते दौर के साथ बदलना जरूरी'

Fri, 21 Jun 2019 09:55 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Mini Mathur on Mind the Malhotras show
Mind the Malhotras - फोटो : twitter

एमटीवी के शुरूआती दौर की होस्ट रहीं मिनी माथुर छोटे परदे से निकलकर अब मोबाइल पर आ गई हैं। जी हां, 42 साल की हो चुकीं मिनी माथुर को अब भी कुछ न कुछ नया सीखते रहने में आनंद आता है। प्राइम वीडियो के नए शो 'माइंड द मल्होत्राज' में शेफाली का किरदार कर रहीं मिनी से एक मिनी मुलाकात।

Mini Mathur on Mind the Malhotras show
Mind the Malhotras - फोटो : twitter
काम के लिए सही माहौल जरूरी
काम को लेकर मेरा नजरिया शुरू से यही रहा है कि जहां एक जैसी मानसिकता वाले लोग काम करते हैं, वहां काम करने में और भी मजा आता है। जब मुझे 'माइंड द मल्होत्राज' की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मैं इसे सुनकर बहुत खुश हुई। दिमाग में पहला ख्याल यही आया कि एक अच्छे माहौल में समय बिताने के पैसे मिल रहे हैं। अभिनय मेरा क्षेत्र नहीं है लेकिन इस शो की स्क्रिप्ट और इसमें साथ काम कर रहे कलाकार मेरे दोस्त जैसे हैं तो मैं इसके लिए मना नहीं कर पाई। 
Mini Mathur on Mind the Malhotras show
Mind the Malhotras - फोटो : twitter

ओटीटी से आया बदलाव
किसी भी कलाकार और निर्माता के लिए यह काफी अच्छा समय है, क्योंकि एक कलाकार के लिए पहले सिर्फ दो ही माध्यम थे पर ओटीटी के आ जाने के साथ कलाकार अपनी कला और सोच का अब बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस नए माध्यम पर काम करने को मैं अपना सौभाग्य मानती हूं। बदलते वक्त के साथ खुद को बदलना बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mini Mathur on Mind the Malhotras show
Mind the Malhotras - फोटो : twitter

मेरा परिवार की मेरी प्रेरणा
मेरे लिए प्रेरणा मेरा परिवार ही मेरी प्रेरणा है। सभी के परिवार में किसी ना किसी तरह की कॉमेडी तो होती है। मैंने कई तरह के उम्दा शोज होस्ट किए हैं। सच कहूं तो मैं अभिनय के लिए खुद को ही रोके हुए थी। यह सायरस के जन्मदिन की बात है। सब मजे कर रहे थे। 'माइंड द मल्होत्राज' ने वही मेरी कास्टिंग कर ली। 

विज्ञापन
Mini Mathur on Mind the Malhotras show
mini mathur - फोटो : file photo
आपको बता दें, मिनी माथुर टीवी के अलावा फिल्मों से भी जुड़ी हुई हैं। इन फिल्मों में 'दिल विल प्यार वार' और 'आई मी और मैं' शामिल हैं। वहीं टीवी की बात करें तो कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुकी हैं इसके साथ ही कई सीरियल में बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। रियलिटी शो में 'तोल मोल के बोल', 'इंडियन आइडल सीजन 1', 'मिस इंडिया पेजेंट' के अलावा कई और शोज हैं। जबकि सीरियल में 'वकालत' और 'ख्वाहिश' हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed