फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से भरी रही राज बब्बर की लव स्टोरी, इस फिल्म के दौरान स्मिता पाटिल को दे बैठे थे दिल

Fri, 21 Jun 2019 09:04 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Jun 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
raj babbar birthday special here some facts about his life
Raj Babbar - फोटो : file photo

राज बब्बर ने बॉलीवुड के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। 80 के दशक में राज बब्बर लड़कियों के दिलों पर राज करते थे। 38 साल के करियर में अपनी फिल्मों से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया। राज बब्बर 23 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।

raj babbar birthday special here some facts about his life
Raj Babbar - फोटो : file photo

फिल्मों में आने से पहले राज बब्बर ने स्ट्रीट थियेटर से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद राज बब्बर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए। राज बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ की थी।

raj babbar birthday special here some facts about his life
Raj Babbar - फोटो : file photo

इंसाफ का तराजू में राज बब्बर निगेटिव किरदार में दिखे थे। इस फिल्म में राज बब्बर को जीनत अमान के साथ रेप सीन करना था जिसकी वजह से वह काफी घबरा गए थे। राज बब्बर इस बात को लेकर डरे हुए थे कि वो नए हैं और जीनत अमान इतनी बड़ी हीरोइन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
raj babbar birthday special here some facts about his life
Raj Babbar - फोटो : file photo
राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी रिश्तों के लिए भी काफी चर्चा में रहे। जब राज बब्बर स्ट्रगल कर रहे थे तभी उन्हें नादिरा बब्बर से प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
raj babbar birthday special here some facts about his life
Raj Babbar - फोटो : file photo

राज बब्बर ने दो शादियां की थी उन्होंने पहले नादिरा से शादी की। बाद में फिल्म भीगी पलकें के दौरान राज बब्बर को स्मिता पाटिल से प्यार हो गया था। नादिरा से अलग होकर उन्होंने स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी। राज बब्बर के तीन बच्चे हैं- जूही, आर्य और प्रतीक। जूही और आर्य नादिरा से हैं तो वहीं प्रतीक, स्मिता और राज बब्बर के बेटे हैं। स्मिता के निधन के बाद राज फिर से पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed