{"_id":"5d0ba3278ebc3e3dd328d32e","slug":"katrina-kaif-shared-photo-in-social-media-with-hair-artist-amit-thakur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है ये शख्स, जिसके साथ नजर आईं कटरीना कैफ, चारों ओर से मिल रहे हैं रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है ये शख्स, जिसके साथ नजर आईं कटरीना कैफ, चारों ओर से मिल रहे हैं रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं फिल्मों के अलावा कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने साथ एक ऐसे शख्स की तस्वीर शेयर की जिसको देखने के बाद कटरीना कैफ के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम में एक ऐसे शख्स की तस्वीर शेयर की है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।
खास बात ये है कि तस्वीर में मौजूद इस शख्स को कटरीना कैफ ने अपना भाई बताया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- भैया और मैं। कटरीना कैफ की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं उनके फैंस इस तस्वीर को देखकर हैरान हैं और कमेंट में पूछ रहे हैं कि क्या ये सच में आपका भाई है ?
A post shared by Amit Thakur (@amitthakur_hair) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amit Thakur
- फोटो : Instagram
भाई के अलावा सोशल मीडिया पर इस शख्स के बारे में कई सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर कौन है ये शख्स ? आपको बता दें कि कटरीना कैफ ने जिस शख्स के साथ तस्वीर शेयर की वह एक हेयर आर्टिस्ट है। इस हेयर आर्टिस्ट का नाम अमित ठाकुर है। कटरीना और अमित ठाकुर की इस तस्वीर को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी लाइक और कमेंट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
बात करें कटरीना कैफ की फिल्म भारत की तो इस फिल्म का 15वें दिन तक का कलेक्शन 193 करोड़ 50 लाख रुपये तक ही पहुंचा है। कटरीना और सलमान खान की फिल्म ने 5 जून को रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते (9 दिन) में कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने 10वें दिन 3.66 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.68 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.52 करोड़ रुपये, 13 वें दिन 2.32 करोड़ रुपये, 14वें दिन 2.20 करोड़ रुपये और कल बुधवार को यानी 15वें दिन 1.93 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।