फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका से पुरानी 'दुश्मनी' नहीं भूलीं करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कसा तंज

Tue, 17 Dec 2019 12:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 17 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor takes priyanka chopra and nick jonas on age gap
kareena kapoor, priyanka chopra - फोटो : social media

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट देखने को मिलती हैं। करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है। अब एक बार फिर करीना के बयान से ये जाहिर हुआ जब उन्होंने प्रियंका के ऊपर कटाक्ष किया।

kareena kapoor takes priyanka chopra and nick jonas on age gap
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

एक इंटरव्यू के दौरान करीना से सवाल पूछा गया कि 'बॉलीवुड में 50 साल का हीरो 20 साल की हीरोइन के साथ रोमांस कर रहा होता है लेकिन 50 साल की एक हीरोइन को पर्दे पर हीरो की तरह रोमांस करने का मौका नहीं मिलता क्योंकि उस जोड़ी को अजीब कहा जाता है।' इस सवाल के जवाब में करीना ने प्रियंका और निक का उदाहरण दिया।

kareena kapoor takes priyanka chopra and nick jonas on age gap
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने कहा कि 'यह लोगों की माइंड सेट की वजह से है। लोग इसी तरह की सोच रखते हैं। उनको लगता है कि 50 साल की औरत है तो तलाकशुदा होगी। अब मैं भी उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच रही हूं। मैं जरूर फिल्मों में इस तरह के किरदार करूंगी और उस सोच को बदलूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor takes priyanka chopra and nick jonas on age gap
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना आगे कहती हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि इस सोच को मैं तोड़ूंगी। यह असल जिंदगी में भी होता है। अब देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं लेकिन दोनों में प्यार हुआ है न। सैफ और मैं, अलग जनरेशन के हैं लेकिन हम दोनों को भी प्यार हुआ। इसमें क्या बड़ी बात है। समाज में ये हो रहा है। अब निर्माताओं का भी माइंड सेट होना जरूरी है। 'बधाई हो' जैसी फिल्मों से बदलाव हो भी रहा है।'

विज्ञापन
kareena kapoor takes priyanka chopra and nick jonas on age gap
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra - फोटो : twitter

करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही हैं। साल 2018 में 'कॉफी विद करण' में भी जब दोनों साथ पहुंचे तो एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे थे। करीना ने प्रियंका के बोलने के अंदाज को लेकर कहा था कि 'यह एक्सेंट कहां से मिला?' इस पर प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा था- 'वहीं से जहां सैफ अली खान को मिला।' बता दें कि प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। शुरुआत में दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया लेकिन दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं। वहीं करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं। 

किसी अभिनेत्री से कम नहीं दिखतीं आमिर खान की बेटी, बोल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed