फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थर्ड स्टेज कैंसर की वजह से ऐसी हो गई पूर्व मिस इंडिया की हालत, वायरल हो रही पुरानी तस्वीर

Tue, 17 Dec 2019 11:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Nafisa ali diagnosed stage 3 cancer Miss india Pic Viral
नफीसा अली - फोटो : instagram

‘यमला पगला दीवाना’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘लाहौर’ जैसी बेहतरीन फिल्में करने वालीं नफीसा अली इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही हैं। नफीसा अली का जन्म 18 जनवरी 1957 को मुंबई में हुआ। उनके परिवार की जड़े पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं। नफीसा 1976 में मिस इंडिया बनी थीं।

Nafisa ali diagnosed stage 3 cancer Miss india Pic Viral
नफीसा अली - फोटो : instagram

कैंसर से जंग लड़ रही नफीसा ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर 1976 है, जब वह मिस इंडिया बनी थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- '19 की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मैं। ये तस्वीर मेरे पिता अहमद अली ने ली थी।'

Nafisa ali diagnosed stage 3 cancer Miss india Pic Viral
नफीसा अली - फोटो : instagram

नफीसा की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। कैंसर की वजह से नफीसा के लुक में बहुत बदलाव आ गए हैं। नफीसा ‘मिस इंटरनेशनल-1977’ में रनर अप भी रह चुकी हैं। फिल्म ‘जुनून’ से नफीसा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने मात्र 9 फिल्मों में काम किया है। वह शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और सलमान खान जैसे स्टार के साथ काम कर चुकी हैं।

View this post on Instagram

Me at 19 after winning ‘Miss India 1976’ : taken by my Dad Ahmed Ali .#missindia

A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Nafisa ali diagnosed stage 3 cancer Miss india Pic Viral
nafisa ali - फोटो : Twitter

नफीसा की शादी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पोलो खिलाड़ी कर्नल आरएस सोढ़ी से हुई। शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया। कैंसर के बाद नफीसा अपने परिवार के साथ वक्त बिताते और तस्वीरें साझा करते हुए दिखाईं देती हैं। नसीफा कैंसर के थर्ड स्टेज में हैं और ऐसे में उनकी ये तस्वीर सच में प्रेरणादायक है। 

विज्ञापन
Nafisa ali diagnosed stage 3 cancer Miss india Pic Viral
nafisa ali - फोटो : instagram

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहीं नफीसा अली ने कहा था कि वह जिंदगी में कोई अनहोनी होने से पहले अपने तीसरे नाती या नतनी को देखना चाहती हैं। नफीसा ने यह भी बताया था कि उन्हें कैंसर का पता कैसे चला। उन्होंने कहा था- मैंने पेट में दर्द के चलते दिल्ली में डॉक्टर से मुलाकात की थी। पांच दिन दवाईयां खाने के बाद दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरी जांच में पता चला कि मुझे तीसरे स्टेज का कैंसर है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed