{"_id":"5cf78724bdec22072b5a7303","slug":"kareena-kapoor-talk-about-her-second-wedding-with-manushi-chillar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने कही दोबारा शादी करने की बात तो दंग रह गईं मानुषी, बोलीं-आप तो शादीशुदा हैं फिर क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने कही दोबारा शादी करने की बात तो दंग रह गईं मानुषी, बोलीं-आप तो शादीशुदा हैं फिर क्यों?
Wed, 05 Jun 2019 02:48 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Kareena and Saif
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं । हाल ही में दोनों अपने बेटे तैमूर के साथ टस्कनी में वैकेशन मनाने गए थे । दोनों को देखकर साफ पता चलता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है । सब ठीक होने के बावजूद करीना ने दूसरी शादी की बात कह दी । वो भी सिर्फ सैफ से नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने ।
kareena kapoor
- फोटो : social media
जी हां, करीना ने दूसरी शादी की बात की है । करीना ने जिससे शादी की बात की है वो और कोई नहीं मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर हैं । दरअसल, मानुषी और करीना का एक ऐड वीडियो सामने आया है। इसमें करीना, मानुषी से शादी करने की बात कह रही हैं ।
kareena kapoor
- फोटो : social media
इस वीडियो में मानुषी अपनी शादी की बात कर रही हैं । बेबो, मानुषी से पूछती हैं कि तुम्हारी शादी कैसे होगी? इसका जवाब मानुषी ने इतनी खूबसूरती से दिया कि करीना को फिर से शादी करने की इच्छा होने लगी। शादी समारोह के दौरान मानुषी, करीना से कहती हैं, 'वैसे खाना तो अच्छा लग रहा है।'
New ads of Malabar Gold featuring Kareena Kapoor & Miss World, Manushi Chillar pic.twitter.com/rDy3U9czSD
— Bollywood Malaysia (@Twt_Bollywood) April 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor
- फोटो : social media
इस पर करीना जवाब देते हुए कहती हैं, 'अगर शादी बोरिंग हो तो खाना अच्छा ही लगता है।' तभी वह मानुषी से उनकी शादी का प्लान भी पूछ लेती हैं। मानुषी, करीना को बताती हैं कि उनकी शादी किसी बड़े त्योहार की तरह होगी। खुशियों और रंगों से बनी हुई। शादी में खूब नाच-गाना होगा ।'
विज्ञापन
Kareena, Saif and Taimur
- फोटो : Instagram
करीना, मानुषी की बातें सुनकर इतनी उत्साहित हो जाती हैं कि वह कह देती हैं, 'मुझे भी शादी करनी है।' लेकिन तभी मानुषी उन्हें याद दिलाती हैं, 'पर आपकी तो पहले ही हो चुकी है ना।' करीना कपूर और मानुषी छिल्लर दोनों ही इस ऐड वीडियो में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।