फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं करीना कपूर, प्रेग्नेंसी के दौरान बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की शूटिंग

Tue, 15 Dec 2020 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 15 Dec 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor to anushka sharma Bollywood actress worked during pregnancy
करीना कपूर, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना लगातार काम कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग घर से ही की। जब स्टूडियो वगैरह खुलने लगे तो करीना शूट के लिए वहां स्पॉट की गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है। उनके इस बिंदास अंदाज की तारीफ हो रही है। पिंक कलर की ड्रेस पहने करीना एक ब्रांड के लिए शूट करने पहुंची थीं। इससे पहले भी जब वह तैमूर के वक्त प्रेग्नेंट थीं तो करीना ने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किया था। जिसके बाद अन्य अभिनेत्रियों को यह ट्रेंड फॉलो करते हुए देखा गया। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्रेंग्नेसी के दौरान भी काम किया और अपनी निजी जिंदगी का प्रोफेशन पर कोई असर नहीं पड़ने दिया।

Kareena kapoor to anushka sharma Bollywood actress worked during pregnancy
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुष्का जल्द ही मां बनने वाली हैं और ऐसे में उनके पहले से तय काम को भी पूरा करने के जुनून की हिंदी फिल्म जगत में खूब तारीफें भी हो रही हैं। उनकी एक फोटो वैनिटी वैन से बाहर निकलने की सामने आई थी। बताया जा रहा है कि ये एक कमर्शियल हो सकता है जिसमें अनुष्का गर्भवती मांओं की सेहत से जुड़ा कोई खास संदेश देती नजर आएंगी। अनुष्का की मार्केटिंग टीम ने इस बारे में पूरी जानकारी को काफी गोपनीय रखा।

Kareena kapoor to anushka sharma Bollywood actress worked during pregnancy
काजोल - फोटो : फिल्म वी आर फैमिली

काजोल जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं, उस वक्त वह करण जौहर की फिल्म वी आर फैमिली की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान काजोल ने एहितयात के तौर पर फिल्म के एक गाने में डांस करने से मना कर दिया था। करण जौहर ने खासकर काजोल के लिए कोरियोग्राफर से ऐसे डांस स्टेप्स के लिए कहा जो उनके लिए सहज हो। फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद 10 सितंबर 2010 को काजोल ने युग को जन्म दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor to anushka sharma Bollywood actress worked during pregnancy
जूही चावला - फोटो : फिल्म

जूही चावला के दो बच्चे हैं। 2001 में जब वह पहली बार प्रेग्नेंट थी उस वक्त वह दो फिल्में एक साथ कर रही थीं। फिल्म एक रिश्ता और आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपया के वक्त जूही प्रेग्नेंट थीं। 2003 में जूही जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तब वह फिल्म झंकार बीट्स की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में उनका किरदार एक प्रेग्नेंट महिला का था। 

विज्ञापन
Kareena kapoor to anushka sharma Bollywood actress worked during pregnancy
जया बच्चन - फोटो : फिल्म शोले

फिल्म शोले की शूटिंग के वक्त जया बच्चन प्रेग्नेंट थीं। जया ने साल 1974 में श्वेता बच्चन को जन्म दिया। शोले की शूटिंग के दौरान जया बच्चन के बेबी बंप को छुपाने के लिए कई एहतियात बरते गए जैसे, कई सीन को दूर से ही शूट किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed