सब्सक्राइब करें

इरफान खान की पत्नी बन अब करीना करेंगी 'अंग्रेजी मीडियम' की तैयारी, सामने आई ये नई फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor to star opposite Irrfan Khan in Angrezi Medium
इरफान खान
गंभीर बीमारी को मात देकर भारत लौटे इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू कर दी है। राधिका मदान और करीना कपूर खान दोनों के ही नाम सामने आ रहे थे और अब खबर है कि दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह कन्फर्म हो चुका है। फिल्म में इरफान के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। इरफान खान ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- आ रहा हूं फिर से एंटरटेन करने सबको।


 

 
Trending Videos
kareena kapoor to star opposite Irrfan Khan in Angrezi Medium
radhika madan - फोटो : instagram
राधिका ने इंस्टा पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- वह इस सफर के लिए बहुत उत्साहित हैं, जितना की एक निर्देशक उत्साहित होता है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ करीना कपूर खान को भी टैग किया है, जिससे कि ये साफ है कि इस फिल्म में ना सिर्फ राधिका बल्कि करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As excited as the man behind!So so so grateful for this new journey.😇 @irrfan @homster @maddockfilms #kareenakapoorkhan #dineshvijan

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor to star opposite Irrfan Khan in Angrezi Medium
Irrfan Khan - फोटो : social media
कुछ दिन पहले इरफान की एयरपोर्ट पर की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह टोपी लगाए हुए नजर आए थे। बीमारी से जंग जीतकर इरफान खान इन दिनों उदयपुर में हैं जहां पर वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग कर रहे हैं। 
kareena kapoor to star opposite Irrfan Khan in Angrezi Medium
kareena kapoor - फोटो : social media
बात करें करीना की तो वह आखिरी बार वीरे दी वेडिंग में नजर आईं थीं। इसके अलावा उनके पास गुड न्यूज भी है। वहीं राधिका की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह  मर्द को दर्द नहीं होता और पटाखा में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। दिनेश विजन इसका निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
kareena kapoor to star opposite Irrfan Khan in Angrezi Medium
hindi medium
अंग्रेजी मीडियम फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed