बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। लेकिन कई बार करीना कपूर लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। करीना कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में, करीना कपूर एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं। इस विज्ञापन में करीना के लुक की वजह से फैंस काफी ज्यादा भड़के हुए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Kareena Kapoor Troll: करीना कपूर के ज्वैलरी विज्ञापन ने इंटनेट पर मचाया बवाल, एक बिंदी की वजह से हो रहीं ट्रोल
क्या है विज्ञापन?
दरअसल, अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलरी ब्रांड 'मालाबार ग्रुप' ने अपना नया विज्ञापन जारी किया। इसमें करीना कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं लेकिन अभिनेत्री ने अपने किसी भी लुक में बिंदी नहीं लगाई हुई है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। इस विज्ञापन को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि यह विज्ञापन किस तब्के को टारगेट करते हुए जारी किया गया है।
करीना कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। इसी वजह से लोग मालाबार ज्वैलर्स के बायकॉट की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्विटर पर यूजर्स Boycott Malabar Gold और #No_Bindi_No_Business के हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हिंदुओं के विज्ञापन में करीना कपूर ने बिंदी क्यों नहीं लगाई है। एक यूजर ने लिखा, 'तथाकथित जिम्मेदार ज्वैलर अक्षय तृतीया के लिए ऐड जारी कर रहा है और उसमें करीना कपूर बिना बिंदी के है। क्या वह हिंदू संस्कृति का सम्मान करते हैं।' इसी तरह और भी यूजर्स कमेंट कर करीना कपूर के साथ-साथ मालाबार ग्रुप के मालिक को भी निशाने पर ले रहे हैं।
#MalabarGold is a Jihadi run Company. Totally boycott it whenever you buy from ANY company, please try to see who & what kind of people own & run the company......‼️
— Roopashree (@Roopash91341391) April 22, 2022
📢Spread news traitor companies to all friends & family....#No_Bindi_No_Business #Boycott_MalabarGold pic.twitter.com/bBtmmHTltg
Kareena Kapoor-Khan, who got married in an Islamic family,
— @ मनिषा (@3Manisha3) April 22, 2022
has made the advertisement famous. Malabar has disrespected the Hindu religious tradition with the money of Hindus for its economic benefits.#Boycott_MalabarGold #No_Bindi_No_Business pic.twitter.com/Fe5MFizqtG
So called 'The Responsible Jeweller' releasing ad with Kareena Kapoor Khan without a bindi for Akshaya Tritiya !
— Aravinda Baliga (@baliga_2012) April 22, 2022
Do they care about Hindu culture ?#Boycott_MalabarGold#No_Bindi_No_Business pic.twitter.com/pgwutaicDq