फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना ने आमिर को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई और मशहूर फिल्ममेकर एसपी जनानाथन का निधन, पांच खबरें

Mon, 15 Mar 2021 12:52 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor wishes Aamir khan on birthday filmmaker SP Jananathan passed away five news
आमिर खान, करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को पूरा करने के लिए अपने मोबाइल फोन और तमाम दूसरे संपर्क सूत्र बंद किए बैठे आमिर खान ने मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए इस साल अपना जन्मदिन भी मीडिया के साथ नहीं मनाया। वह हर साल मुंबई के फिल्म पत्रकारों व फोटोग्राफरों को अपने घर पर आमंत्रित करते रहे हैं और उनके साथ खूब मस्ती भी करते रहे हैं। आमिर का बर्डथे गिफ्ट इस साल उनकी साथी कलाकार करीना कपूर खान की तरफ से आया जिन्होंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की एक अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।



आमिर का सालाना जलसा कैंसिल, करीना ने दिलचस्प फोटो के साथ लिखा, सालगिरह मुबारक हो मेरे लाल!

Kareena kapoor wishes Aamir khan on birthday filmmaker SP Jananathan passed away five news
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला की नाक से खून निकल रहा था और वो फूड सर्विस ऐप जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट करने का आरोप लगा रही थी। तो वहीं डिलीवरी ब्वॉय कामराज का कहना है कि उसने खुद को बचाया और गलती से महिला का हाथ खुद उसकी नाक पर लग गया, जिसके चलते उसकी नाक से खून बहने लगा था। अब इस मामले में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में उतरीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं

Kareena kapoor wishes Aamir khan on birthday filmmaker SP Jananathan passed away five news
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही काफी अच्छी चल रही है। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही थी कि बिपाशा और करण फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब इस बात पर करण ने खुलकर बात की है और बताया है कि कपल फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं या नहीं।

बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर करण सिंह ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या आप मेरे चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor wishes Aamir khan on birthday filmmaker SP Jananathan passed away five news
एसपी जनानाथन - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल अवॉर्ड विजेता मशहूर तमिल फिल्ममेकर एसपी जनानाथन का रविवार को निधन हो गया। खबरों की मानें तो उन्हें घर में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जनानाथन ने रविवार को आखिरी सांस ली। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। अभिनेत्री श्रुति हासन समेत कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जाहिर किया है।

मशहूर फिल्ममेकर एसपी जनानाथन का निधन, श्रुति हासन समेत कई सेलेब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Kareena kapoor wishes Aamir khan on birthday filmmaker SP Jananathan passed away five news
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram
अभिनेता गोविंदा और अभिनेता कृष्णा अभिषक के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है। दोनों मामा-भांजे एक-दूसरे के सामने भी नहीं आते हैं। अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। अब गोविंदा ने कृष्णा के साथ हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कृष्णा अभिषेक के साथ विवाद पर बोले मामा गोविंदा, कहा- 'मुझे नहीं पता कौन उनसे ये सब करवा रहा है'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed