फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: करीना से मलाइका तक बी-टाउन स्टार्स ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें आईं सामने

Mon, 01 Jan 2024 03:01 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
Kareena Malaika Arora Saif Varun Dhawan Ibrahim Palak Tiwari welcomed New Year 2024 in this style see pictures
करीना कपूर खान, सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2024 शुरू हो चुका है। नए साल के साथ ही बी टाउन सेलेब्स की न्यू पार्टी की तस्वीरें भी सामने आने लगी है। किसी स्टार ने अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताया, तो किसी ने अपने पार्टनर के साथ नए साल का स्वागत किया। चाहे करीना कपूर खान हो या मलाइका अरोड़ा, बी-टाउन सेलेब्स ने नए साल के जश्न में जमकर मस्ती की,  चलिए, आपकों बॉलीवुड सेलिब्रिटी की न्यू पार्टी की तस्वीरें दिखाते हैं। 

Kareena Malaika Arora Saif Varun Dhawan Ibrahim Palak Tiwari welcomed New Year 2024 in this style see pictures
करीना कपूर खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान अपने पति  सैफ अली खान और बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियों मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने नए साल के साल जश्न शुरू होने से पहले परिवार के साथ ली एक मिरर सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने दिखाया की नए साल के जश्न के लिए वो और उनका परिवार कैसे तैयार हुआ था। तस्वीर में करीना एथनिक वियर में नजर आईं। वहीं, सैफ ने सफेद टक्सीडो पहना हुआ था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'क्या आप तैयार हैं? हम हैं।' इसके साथ ही करीना ने आगे लिखा, 'फ्रेम 31-12-2023।'

Kareena Malaika Arora Saif Varun Dhawan Ibrahim Palak Tiwari welcomed New Year 2024 in this style see pictures
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सैफ अली खाने के बेटे इब्राहिम अली खान एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ नए साल का जश्न मनाते देखे गएं। ये दोनों स्टार किड्स एक ही कार में पार्टी से निकलकर जाते हुए दिखें। इस दौरान इब्राहिम अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आएं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से श्वेता तिवारी की बेटी पलक और इब्राहिम की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Malaika Arora Saif Varun Dhawan Ibrahim Palak Tiwari welcomed New Year 2024 in this style see pictures
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ दुबई में नए साल का स्वागत किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी नताशा के साथ दिख रहे हैं, इस वीडियो के बैकग्राउंड में बेहद खूबसूरत अतिशबाजी भी दिख रही है। पोस्ट के कैप्शन में वरुण ने लिखा, 'अलविदा मत कहो, 2024 का स्वागत करो, #2024 नया साल मुबारक हो।'

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



New Year 2024: पुलिस की इस फिल्मी स्टाईल चेतावनी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया रिएक्ट, पोस्ट को बताया सैवेज

विज्ञापन
Kareena Malaika Arora Saif Varun Dhawan Ibrahim Palak Tiwari welcomed New Year 2024 in this style see pictures
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, मलायका अरोड़ा अपने दोस्तो के साथ पार्टी करते हुए दिखीं। सफेद शर्ट और चमकदार पैंट में मलाइका बेहद हॉट लग रही थीं। न्यू पार्टी के दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। वहीं, पूजा भट्ट ने आलिया भटट् की मां सोनी राजदान और अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)



New Year 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में दी नए साल की बधाई, बिग बी से लेकर कटरीना कैफ तक ने किया विश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed