फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शादी की सालगिरह पर करीना कपूर ने शेयर की सैफ के साथ फोटो, प्रियंका चोपड़ा ने लिखी यह बात

Sat, 16 Oct 2021 12:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 Oct 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Kareena shares unseen pic with Saif on anniversary Priyanka says god bless
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 9 साल हो गये हैं। करीना और सैफ की शादी 16 अक्तूबर 2012 में हुई थी। दोनों ने ही लव मैरिज की थी। इस जोड़े ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद में करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई। करीना और सैफ दोनों ही भव्य तरीके से शादी नहीं चाहते थे, इसी वजह से सीमित मेहमानों की उपस्थिति में उनकी शादी का प्रोग्राम संपन्न हुआ। शनिवार को करीना ने अपनी सालगिरह पर पति सैफ के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह अनसीन फोटो ग्रीस की है और ऐसा लगता है कि यह उस वक्त की तस्वीर है, जब करीना और सैफ फिल्म कुर्बान की शूटिंग कर रहे थे। 



दोनों की ही फोटो के पास एक सूप का कटोरा भी रखा हुआ है। करीना और सैफ के फैंस उनकी इस फोटो को देखकर खुश हैं और दोनों को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
 

Kareena shares unseen pic with Saif on anniversary Priyanka says god bless
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'वन्स अपॉन ए टाइम इन ग्रीस। सूप का कटोरा और हम।' करीना यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस पल ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। करीना ने अपने पति सैफ को दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी बताते हुए शादी की सालगिरह की बधाई दी।

Kareena shares unseen pic with Saif on anniversary Priyanka says god bless
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

फोटो में करीना ग्रे शॉल में सैफ के गले में हाथ डाले दिख रही हैं। जबकि, सैफ अली खान लाल शर्ट में है और उनकी फ्रेंच दाढ़ी है। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी रेस्तरां की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena shares unseen pic with Saif on anniversary Priyanka says god bless
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना की इस पोस्ट पर कई हस्तियां ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'पसंदीदा जोड़ी'। वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना कपूर और सैफ अली खान को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। फैंस और फॉलोअर्स भी इस जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Kareena shares unseen pic with Saif on anniversary Priyanka says god bless
करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना और सैफ के दो बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर और छोटे बेटे का नाम जहांगीर है। हाल ही में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा था कि उन्होंने करीना को सैफ के साथ भव्य शादी का सुझाव दिया था, लेकिन करीना ऐसा नहीं चाहती थीं। उनका कहना था कि जब करीना ने शादी की योजना के बारे में बताया तो वह उत्साहित हुए और उन्होंने कहा कि जश्न करते हैं। लेकिन करीना बहुत हाई-फाई और भव्य शादी नहीं चाहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed