{"_id":"5d3b0c2e8ebc3e6c926ac939","slug":"kargil-vijay-diwas-after-akshay-kumar-raveena-tandon-shared-20-old-memories-of-kargil-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध के दौरान जवानों से मिलने पहुंची थीं रवीना टंडन, शेयर कीं 20 साल पुरानी यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कारगिल युद्ध के दौरान जवानों से मिलने पहुंची थीं रवीना टंडन, शेयर कीं 20 साल पुरानी यादें
Fri, 26 Jul 2019 08:09 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के लिए 26 जुलाई बेहद खास दिनों में से एक है। इस दिन भारत ने कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान को धुल चटाई थी। भारत इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाता है। इस खास दिन पर राजनेताओं सहित कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस लड़ाई के शहीदों और भारत की विजय गाथा को याद किया है।
Raveena Tandon
- फोटो : social media
एक्टर अक्षय कुमार के बाद अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी कारगिल विजय दिवस को बेहद अलग अंदाज में मनाया है। उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रवीना टंडन की ये तस्वीर 20 साल पुरानी कारगिल के उस समय की हैं जब वह युद्ध के दौरान वह जवानों से मिलने पहुंची थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने देश सैनिकों के साथ कुछ समय भी बिताया था।
Raveena Tandon
- फोटो : social media
रवीना टंडन ने अपनी पुरानी तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए कारगिल के इतिहास के पन्नों को याद किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'कारगिल वॉर के दौरान की मेरी कुछ यादें जो हमेशा मेरे दिल-दिमाग और जिंदगी को प्रेरित करती है। मैं उन बहादुरों से मिलकर खुद को काफी सम्मानित महसूस कर रही थी जिन्हें ये तक नहीं पता था कि वह घर कब जाएंगे। इसके लिए भगवान आपका धन्यवाद, मेरे सभी वीरों पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखना।
My memories of being in Kargil during the war. Imprinted in my mind and heart for a lifetime. Was an honour to meet the braves,who did not know of when they would return.Thankyou and God bless you all my Veers. Of today , tomorrow and forever 🙏🏻♥️ #20YearsOfKargilVijay pic.twitter.com/ZJJvv7772D
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) July 26, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार कारगिल के जवानों से मिलने के बाद रवीना टंडन ने scroll को अपना इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, 'वह कारगिल युद्ध के बाद भी जवानों से मिलने गई थीं। रवीना टंडन ने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे टकराव या हिंसा पसंद नहीं है। युद्ध के दौरान जवानों से मिलने का मेरा मकसद अपनी फिल्म का प्रमोशन करना नहीं था। मेरे घर में माता-पिता से लेकर ज्यादातर लोग देशभक्ति की भावनाओं से प्रेरित हैं, इसलिए मैं ये सब बचपन से देखती हुई बड़ी हुई हूं।'
विज्ञापन
रवीना टंडन
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि रवीवा टंडन से पहले अक्षय कुमार ने भी देश के जवानों को सलाम करते हुए एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में जवान अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाले इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। जब हमारा छोटा सा ट्रिब्यूट लोगों तक पहुंचता है तो खुशी होती है। अब इससे ज्यादा क्या बोलूं। भारत के वीर को लाखों सलाम।' अक्षय की फिल्म 'केसरी' मार्च में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सारागढ़ी युद्ध पर आधारित थी।