देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भीड़ हिंसा से चिंतित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पत्र लिखा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का खुलासा किया। अनुराग ने ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
भीड़ हिंसा: PM मोदी को खत लिखते ही अनुराग कश्यप को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप ने जान से मारने की धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस को इस बारे में सूचना दी। अनुराग कश्यप से जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा- 'साइबर पुलिस स्टेशन को इस अकाउंट की डिटेल भेज दी गई है। आपसे अपील है कि लीगल एक्शन के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करा दें, ताकि कार्रवाई शुरू हो सके। इसके बाद अनुराग ने मुंबई पुलिस को ट्वीट करके 'शुक्रिया' कहा।'
Thank you
अनुराग कश्यप ने तुंरत कार्रवाई करने पर लिखा- 'मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र साइबर, बृजेश सिंह को एफआईआर फाइल करने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद। आपके इस सहयोग और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।' जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप को यूजर ने ट्वीट करके जान से मारने की धमकी दी। यूजर ने लिखा- 'हाल ही में मैंने अपना राइफल और शॉटगन साफ किया है। अब अनुराग कश्यप के आमने सामने का इंतजार कर रहा हूं।'
Anyways I want to thank @MumbaiPolice @MahaCyber1 @Brijeshbsingh for helping me with filing the FIR . Thank you so much for the amazing support and starting the process .Thank you @Dev_Fadnavis and thank you @narendramodi Sir. As a father I am more secure now .
भीड़ हिंसा से चिंतित अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं।
अब इन 49 लोगों की चिट्ठी के जवाब में कंगना रनौत समेत 61 सेलिब्रिटीज ने खुला खत लिखा है। चिट्ठी लिखने वालों में अभिनेत्री कंगना रनौत, गीतकार प्रसून जोशी, क्लासिकल डांसर और सांसद सोनल मानसिंह, वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और विवेक अग्निहोत्री शामिल हैं। खुला खत में लिखा है कि देश के 49 तथाकथित बुद्धिजीवियों ने एक बार फिर से चुनिंदा मामलों की ही आलोचना की है जो कि यह दर्शाता है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह के चलते उन्होंने ऐसा किया।