{"_id":"5aa4c6ba4f1c1b3a058b4882","slug":"karishma-kapoor-and-kareena-kapoor-describe-women-power-in-style-with-hillary-clinton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी के साथ दिखा कपूर सिस्टर्स का 'करिश्मा', तस्वीर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी के साथ दिखा कपूर सिस्टर्स का 'करिश्मा', तस्वीर वायरल
Sun, 11 Mar 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान की दोनों बहनों, करिश्मा और करीना की बॉन्डिंग तो देखने लायक है। हाल ही में इंडिया टुडे के एक प्रोग्राम में दोनों बहनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बड़ी बहन करिश्मा ने जहां ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी वहीं छोटी बहन करीना कपूर खान सफेद रंग के सूट में शानदार लग रही थीं। इस मौके पर दोनों बहनों ने हिलेरी क्लिंटन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों के मुताबिक स्टाइल के क्षेत्र में वुमेन पावर को हिलेरी क्लिंटन से ज्यादा और कोई दर्शा नहीं सकता। हिलेरी क्लिंटन की इमेज इसके लिए परफेक्ट है।
इस मौके पर दोनों बहनों ने कई बातों का खुलासा किया। नेपोटिज्म के बारे में करिश्मा ने कहा कि सबकुछ टैलेंट पर निर्भर होता है फिर चाहे आप किसी के भी बच्चे हों। आप एक बार जब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने लगते हो तब आप सिर्फ आप हो। कोई भी आपकी आलोचना कर सकता है। करीना के करियर के बारे में बात करते हुए करिश्मा ने कहा कि दोनों बहनों के बीच कभी कोई प्रतियोगिता नहीं हुई। भगवान की कृपा से दोनों के बीच सब कुछ अच्छा है। बॉलीवुड में दोनों का करियर शानदार है और दोनों ने हिंदी सिनेमा के लिए अपना अपना योगदान दिया है।
3 of 4
हालांकि करिश्मा ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में भी पुरूषों की ज्यादा चलती है। वैसे धीरे धीरे इसमें बदलाव हो रहा है। वहीं इस मौके पर करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर के बारे में बात कते हुए कहा कि अब उनकी जिंदगी उनकी खुद की नहीं रही। उनका दिल उनके शरीर के अंदर नहीं धड़कता। ये दिल अब उनके चांद के टुकड़े यानि उनके बेटे तैमूर के लिए धड़कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना ने बताया कि उन्होंने और सैफ ने बेटे का नाम तैमूर रखने का फैसला किया था लेकिन जैसे ही यह खबर बाहर आई सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। करीना को यह बात सैफ ने बताई थी कि तैमूर के नाम पर काफी विवाद हो रहा है। तैमूर के नाम को एक क्रूर शासक के तौर पर बताया जा रहा है। विवाद को देखते हुए सैफ तैमूर का नाम बदलकर फैज करना चाहते थे। सैफ ने करीना से कहा कि फैज नाम ज्यादा पोएटिक और रोमांटिक है लेकिन करीना ने नाम बदलने से साफ इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।