फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक की बहन श्वेता संग पार्टी में काफी करीब दिखीं करिश्मा, शाहरुख खान ने किया था इनवाइट

Sun, 04 Nov 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
karishma kapoor and shweta bachchan was seen together in shahrukh party
bollywood - फोटो : bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन की दोस्ती कुछ ज्यादा ही गहराती जा रही है। इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि दोनों को किंग खान की दिवाली पार्टी पर एक साथ इन्जॉय करते हुए देखा गया। बता दें कि अगर अभिषेक बच्चन की शादी करिश्मा से ना टूटती तो आज श्वेता उनकी ननद कहलातीं....

karishma kapoor and shweta bachchan was seen together in shahrukh party
karishma kapoor

बता दें कि जीरो के ट्रेलर की कामयाबी समझ लीजिए या फिर दिवाली का एडवांस सेलिब्रेशन जो शाहरुख ने रखा था। इस दौरान करिश्मा और श्वेता शाहरुख की इस दिवाली पार्टी में काफी क्लोज नजर आईं। यहां तक कि दोनों ने पार्टी में बहुत देर तक एक-दूजे का हाल भी लिया। पार्टी में करिश्मा ने जबरदस्त डांस किया और उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

karishma kapoor and shweta bachchan was seen together in shahrukh party
karishma kapoor

शायद ही आपको पता हो कि पिछले दिनों श्वेता बच्चन के ब्रांड कलेक्शन के लांच पर करिश्मा कपूर नजर आईं थी। इस दौरान दोनों के बीच बड़ा मेलजोल देखने को मिला। बता दें कि इस ब्रांड कलेक्शन की एक फोटो करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा था शानदार कलेक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
karishma kapoor and shweta bachchan was seen together in shahrukh party
karishma kapoor

आपको बता दें कि फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' से अभिषेक और करिश्मा काफी करीब आ गए थे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन दोनों के बीच कब दूरियां पैदा हो गई कुछ पता ही नहीं चला। लेकिन माना जाता है कि इस रिश्ते में करिश्मा की मां बबीता की दखलअंदाजी ने बच्चन और कपूर फैमिली में रिश्तेदारी नहीं होने दी। 

विज्ञापन
karishma kapoor and shweta bachchan was seen together in shahrukh party
abhishek bachchan - फोटो : PTI

आखिर में आपको बता दें कि इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक में नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने कोई देर ना करते हुए शादी कर ली। दोनों की एक बेटी आराध्या है। बता दें कि बीती 1 नवंबर को ऐश्वर्या ने अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।  ऐसे में गोवा से उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वह स्विम सूट में नजर आ रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed