{"_id":"5aa809af4f1c1b91778b5491","slug":"karishma-kapoor-celebrated-her-daughter-samira-birthday-with-sanjay-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतनी बड़ी हो गई करिश्मा कपूर की बेटी, बर्थडे पार्टी में पहुंचा था यह खास शख्स ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इतनी बड़ी हो गई करिश्मा कपूर की बेटी, बर्थडे पार्टी में पहुंचा था यह खास शख्स
Wed, 14 Mar 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
karishma kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी अब बड़ी हो गई है। करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा हुआ। खबर है कि अकसर बच्चे ही पापा संजय से मिलने जाया करते थे। हाल ही में बेटी समाइरा के साथ संजय ने काफी समय बिताया।
2 of 4
Sanjay kapoor
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कुछ फोटोज में भी संजय अपनी बेटी समाइरा के साथ फोटो देते नजर आए। आपको जानकर हैरानी होगी कि बर्थडे सेलिब्रेशन की यह फोटोज संजय की न्यू वाइफ प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में पिता-बेटी की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है। करिश्मा ने भी बेटी को बर्थडे विश करते एक चाइल्डहुड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
3 of 4
Sanjay kapoor
खबरों के मुताबिक 13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दे दी थी। तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को एक डुप्लेक्स दिया और बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट भी किया है। इतना ही नहीं संजय अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई और उनके बाकी के खर्चों का पैसा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
karishma kapoor
एक्ट्रेस करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। लेकिन कुछ विवादों के चलते 2012 में दोनों की शादी टूट गई। अलग होने के बाद करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं। वहीं, संजय ने अप्रैल 2017 में प्रिया सचदेव से कोर्ट मैरिज कर अपना घर फिर से बसा लिया। बता दें कि दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये संजय की तीसरी शादी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।