{"_id":"5c6a2cc4bdec22128b559c12","slug":"karishma-kapoor-comeback-in-film-industry-after-7-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा को फिल्मों में नहीं मिल रहा काम, 7 साल बाद बोल्ड प्रोजेक्ट से वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा को फिल्मों में नहीं मिल रहा काम, 7 साल बाद बोल्ड प्रोजेक्ट से वापसी
अपनी छोटी बहन करीना कपूर के साथ पार्टियों और समारोहों में लगातार दिखते रहने की करिश्मा कपूर की कोशिशों का असर हो गया है। करिश्मा कपूर की कैमरे के सामने वापसी पक्की हो गई है। 7 साल पहले विक्रम भट्ट की फिल्म डैंजरस इश्क से हिंदी सिनेमा में वापसी करने वालीं करिश्मा कपूर की कोशिश नाकाम रही थी।
2 of 5
karishma kapoor
इसके बाद वह बॉम्बे वेल्वेट और जीरो जैसी फिल्मों में स्पेशल एपीयरेंस में तो नजर आईं लेकिन किसी दमदार प्रोजेक्ट से उनका नाता नहीं बन पा रहा था। अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब छोटे पर्दे की क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने करिश्मा को अपना करिश्मा फिर से दिखाने का बड़ा मौका देने का फैसला किया है।
3 of 5
karishma kapoor
एकता कपूर का ओटीटी ऑल्ट बालाजी जल्द ही एक वेब सीरीज शुरू करने जा रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक यह वेब सीरीज मशहूर अमेरिकन टीवी सीरीज प्रिटी लिटिल लायर्स (Pretty Little Liars) की कहानी से मिलती जुलती होगी। जहां इस सीरीज में पांच किशोरियों की कहानी है, एकता कपूर की वेब सीरीज में पांच ग्लैमरस मांओं की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karishma kapoor
- फोटो : instagram
हिंदी मनोरंजन उद्योग में गर्ल गैंग की कहानियों का करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग से उबाल आया हुआ है। प्राइम वीडियो पर हाल ही में फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज नाम की एक अडल्ट कंटेट सीरीज रिलीज हो चुकी है। ऑल्ट बालाजी की करिश्मा कपूर वाली सीरीज के भी एडल्ट कंटेंट होने की ही उम्मीद जताई जा रही है। इस बारे में फिलहाल एकता कपूर या उनकी कंपनी का कोई अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना और करिश्मा कपूर
- फोटो : file photo
करीना कपूर तो सोशल मीडिया से दूर हैं लेकिन करिश्मा सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने फैंस को अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में जब करिश्मा, करीना के रेडियो शो 'व्हाट वूमेेन वॉन्ट' पर पहुंचीं तो फैंस उनसे काफी कुछ जानना चाहते थे। इसी शो में करिश्मा ने खुलासा किया कि वे अपनी बहन करीना की वजह से सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। करिश्मा ने शो में बताया, 'सच कहूं तो यह तुम्हें लेकर था और काफी फनी था। यूजर्स ने लिखा था- आप अपनी बहन को कहो इतना पाउट न किया करे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।