बॉलीवुड में एक समय पर गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी एकदम हिट थी। दोनों ने मिलकर नंबर वन सीरीज की बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इस सीरीज की शुरुआत हुई थी 25 साल पहले फिल्म कुली नं. वन के साथ। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर थे। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर ने एक स्पेशल पोस्ट साझा की है।
करिश्मा कपूर को याद आए 'कुली नं. 1' के मस्तीभरे पल, 25 साल पूरे होने पर शेयर किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून 1995 को कुली नंबर वन रिलीज हुई थी। गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने हीरो नंबर 1, राजा बाबू, साजन चले ससुराल, हसीना मान जाएगी जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। करिश्मा ने अपनी फिल्म कुली नंबर वन के 25 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़े मस्तीभरे पलों को याद किया है।
करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में करिश्मा ने कैप्शन के जरिए लिखा है, 'वो मस्तीभरे पल हमेशा के लिए रहेंगे। मेरे दिल के सबसे करीब फिल्मों में से एक। नंबर 1 सीरीज की शुरुआत। कुली नंबर 1 को 25 साल। थैंक्स गोविंदा, डेविड धवन, वासु भगनानी इस खूबसूरत जर्नी के लिए। (इस तस्वीर में मेरे कपड़े देखिए)'
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
करिश्मा ने फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया है। जिसमें वो गोविंदा के कंधे पर बैठी हैं। बैकग्राउंट में इसी फिल्म का गाना 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' चल रहा है। कुली नंबर वन 90s की हिट फिल्मों में गिनी जाती है। वहीं अब इस फिल्म का रीमेक भी बनाया गया है। जिसमें अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सारा अली खान लीड रोल में हैं।
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा था। इस वेब सीरीज में करिश्मा ने दो बच्चों की मां का किरदार निभाया था। सीरीज को काफी पसंद भी किया गया था।
पढ़ें: कुणाल खेमू के समर्थन में उतरे विक्रांत मैस्सी, कहा- 'सिस्टम कब फेयर होगा?'

कमेंट
कमेंट X