सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद नहीं की इन अभनेत्रियों ने दूसरी शादी, निभा रही हैं तक मां का फर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 10 Feb 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor Amrita Singh Konkona Sen Chitrangada Singh Lives With Children After Divorce
बॉलीवुड की सिंगल मदर - फोटो : Social Media

कहने को तो शादी सात जन्मों का रिश्ता है। लेकिन कभी-कभी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है कि ये रिश्ता एक जनम में भी पूरा नहीं चल पाता। जिसकी वजह से पति पत्नी तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। इसके बाद कई बार तो दोनों ही दूसरी सादी कर लेते हैं। तो वहीं कई बार बिना शादी के अकेले ही जीवन बसर कर लेते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी नहीं की और अपने बच्चों के साथ ही जिंदगी गुजार रही हैं। आइये बताते हैं आपको बॉलीवुड की ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में...

Trending Videos
Karisma Kapoor Amrita Singh Konkona Sen Chitrangada Singh Lives With Children After Divorce
Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की बड़ी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान राज कपूर भी हैं। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अचानक ही अलग होने का फैसला कर लिया। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने तो दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा ने नहीं की। अब करिश्मा अपने बच्चों के साथ खुशी-खुशी जिंदगी जी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor Amrita Singh Konkona Sen Chitrangada Singh Lives With Children After Divorce
amrita singh

अमृता सिंह
अमृता सिंह के बारे में तो सभी जानते हैं। अमृता सिंह ने साल 1991 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने साल 2012 में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ शादी कर ली। लेकिन अमृता अपने दोनों बच्चों की परवरिश में ही जिंदगी बिता रही हैं।

Karisma Kapoor Amrita Singh Konkona Sen Chitrangada Singh Lives With Children After Divorce
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter

रीना दत्त
आमिर खान ने 1986 रीना दत्त के साथ शादी की थी। रीना और आमिर के दो बच्चे भी हैं। शादी के कई साल बाद साल 2002 में आमिक ने रीना से तलाक ले लिया और साल 2005 में किरण राव के साथ शादी कर ली। लेकिन रीना ने आज तक दूसरी शादी नहीं की। रीना अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। हालांकि आमिर और रीना का अब भी दोस्ताना व्यवहार है।

विज्ञापन
Karisma Kapoor Amrita Singh Konkona Sen Chitrangada Singh Lives With Children After Divorce
कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अभिनेता रणवीर शौरी से साल 2010 में शादी की थी। कोंकणा शादी के पहले ही मां बनने वाली थीं। इस खबर के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के 5 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। कोंकणा भी फिलहाल अपने बेटे के साथ अकेले रह रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed