टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी कर ली है। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है । इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं । वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिख रहे हैं । शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं ।
40 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी, बॉयफ्रेंड संग शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या ने शादी में गोल्डन और रेड कलर का लहंगा पहना । वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए । काम्या की शादी की रस्में माता की चौकी से शुरू हुई थीं । इसके बाद एक के बाद एक रस्में हुईं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । माता की चौकी के बाद काम्या ने बैचलर पार्टी भी दी थी ।
इसके बाद इस कपल ने गुरुद्वारे में सगाई की थी । काम्या और शलभ की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। सगाई में सिर्फ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस दौरान काम्या क्रीम और ब्लू कलर का शरारा पहने नजर आई थीं। वहीं शलभ ब्लू कलर के पजामा कुर्ते में दिखे थे।
View this post on Instagram
A post shared by IWMBuzz (@iwmbuzz) on
कल यानी 9 फरवरी को काम्या की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई । काम्या खुद ही अपनी शादी की ताजा अपडेट्स फैंस को दे रही थीं । काम्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थीं । तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहने हुए थीं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्तों ने हल्दी लगाई थी ।
इस दौरान काम्या अपनी बेटी का हाथ थामे दिखी थीं । काम्या ने तस्वीरों के अलावा इस सेरेमनी का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। वहीं काम्या की शादी की इन तस्वीरों और वीडियो पर तमाम सेलिब्रिटीज और काम्या के फैन्स उनको बधाई दे रहे हैं।