{"_id":"5e4121fd8ebc3ee5c77db9ea","slug":"kartik-aaryan-says-me-and-ayushmann-does-not-care-about-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुनाफे की परवाह नहीं करते कार्तिक, बोले, 'मैं और आयुष्मान बॉक्स ऑफिस नहीं देखते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुनाफे की परवाह नहीं करते कार्तिक, बोले, 'मैं और आयुष्मान बॉक्स ऑफिस नहीं देखते'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री एक ही विषय पर बनने वाली दो फिल्मों में से पहली वाली को ज्यादा तवज्जो देती है, लेकिन हिंदी सिनेमा के आकर्षक अभिनेता कार्तिक आर्यन इस बात को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' इसी महीने रिलीज होने वाली है, जबकि कार्तिक की फिल्म 'दोस्ताना 2' भी समलैंगिक संबंधों पर आधारित है, और इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन इसके बारे में कहते हैं कि उनकी फिल्म आयुष्मान की फिल्म से काफी बाद में सिनेमाघरों में आएगी।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक कहते हैं, 'यह दो अलग फिल्में हैं जिनकी कहानी एक जैसी नहीं है। वास्तव में यह विषय इतना महत्वपूर्ण है कि हम सभी इसमें समान रूप से मेहनत कर रहे हैं। हम में से कोई भी न तो यहां व्यावसायिक लाभ की तलाश में है और न ही यह महसूस कर रहे हैं कि आयुष्मान की फिल्म हमारे सामने आएगी। हमने दशकों से उचित रूप से किन्नर समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं किया है तो हो सकता है कि 2020 इस तरह की कहानियों के लिए खास हो। मुझे खुशी है कि इन फिल्मों से लोगों ने आखिरकार बातचीत शुरू कर रही हैं। मुझे भरोसा है कि धीरे-धीरे निर्माताओं की ऐसे विषयों को लेकर जो हिचक है, वह बहुत जल्द निकल जाएगी।'
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के चुनौतीपूर्ण अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के ट्रेलर लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही यह चर्चाएं शुरू हो गई थी कि फिल्म में वह एक समलैंगिक का किरदार निभा रहे हैं, यह उनके आगामी करियर के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है लेकिन इस बात से हिंदी सिनेमा के आकर्षक अभिनेता कार्तिक आर्यन बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं और वह सामाजिक मुद्दों पर बनने वाली इन फिल्मों के विषयों से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
आयुष्मान के साथ हुए व्यवहार को अपने लिए बताते हुए कार्तिक कहते हैं, 'मैं अपनी अंतरात्मा की सुनता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरा परिवार या मेरी पीआर टीम मुझे क्या सलाह देती है। इस मामले में मैंने अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ बातचीत की, जिन्होंने मुझे ये करने के लिए प्रोत्साहित किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।