सब्सक्राइब करें

6 महीने के बेटे को अर्जुन रामपाल ने सिखाया गिटार, सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 10 Feb 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Giving Lessons of Guitar to Son Arik Girlfriend Gabriella Demetriades Share Photo
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। अर्जुन इन दिनों अपने बेटे के साथ वक्त बिता रहे हैं। बीते साल अर्जुन जी फाइव की वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में नजर आए थे। इसके बाद से अर्जुन किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में नजर नहीं आए। लेकिन अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अधिकतर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Trending Videos
Arjun Rampal Giving Lessons of Guitar to Son Arik Girlfriend Gabriella Demetriades Share Photo
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : amar ujala mumbai

हाल ही में अर्जुन की एक तस्वीर अपने बेटे के साथ काफी वायरल हो रही है। लेकिन अर्जुन की ये तस्वीर अर्जुन ने नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। गैब्रिएला अक्सर अर्जुन के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अर्जुन के साथ बेटे की भी एक स्पेशल बॉन्डिंग वाली तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Giving Lessons of Guitar to Son Arik Girlfriend Gabriella Demetriades Share Photo
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

गैब्रिएला ने अर्जुन की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उस तस्वीर में अर्जुन अपने बेटे आरिक के साथ गिटार लेकर बैठे हैं। अर्जुन अपने बेटे को गिटार सिखा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन का बेटा अभी महज 6 महीने का है। ये तस्वीर देखकर लगता है कि अर्जुन अपने बेटे को अभी से ही म्यूजिक सिखाना चाह रहे हैं। तस्वीर में आरिक भी बड़े ही ध्यान से अपने पिता से गिटार सीख रहे हैं।

View this post on Instagram

My guys ❤️ #blessed

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

Arjun Rampal Giving Lessons of Guitar to Son Arik Girlfriend Gabriella Demetriades Share Photo
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

इस तस्वीर में आरिक का चेहरा नहीं दिख रहा है। तस्वीर में उनका साइड फेस दिखाई दे रहा है, जिसमें वो बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। अर्जुन और उनके बेटे की इस तस्वीर को अर्जुन के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Arjun Rampal Giving Lessons of Guitar to Son Arik Girlfriend Gabriella Demetriades Share Photo
arjun rampal - फोटो : social media

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने जुलाई में बेटे आरिक को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी। अर्जुन अक्सर अपने बेटे के साथ वक्त बिताते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों को अर्जुन के फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। गौरतलब है कि अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात साल 2009 में आईपीएल के दौरान हुई थी। तभी से दोनों एक साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed