सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान के फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। अक्सर तैमूर के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में तैमूर का एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें वो गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।
कपूर खानदान की गणेश पूजा में जयकारे लगाते दिखे तैमूर, मलाइका समेत कई सेलेब्स ने किए कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पूरे देश में गणपति का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में करिश्मा कपूर ने भी गणपति पूजा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन फोटोज में कपूर परिवार उनके साथ नजर आ रहा है। वहीं एक वीडियो में तैमूर अपने मामा अरमान जैन के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर कुर्तै पैजामा पहने हुए हैं। साथ ही भगवान गणेश के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में तैमूरअली खान 'मंगलमूर्ति मोरया' बोलते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी जमकर इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, हुमा कुरैशी, महीप कपूर सहित कई सेलेब्स ने तैमूर की तारीफ करते हुए कमेंट भी किया है।
#ganpatibappamoriya🙏🏼 #family❤️ @therealarmaanjain @anissamalhotra @rimosky #kkk #ourboys
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब तैमूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले भी हाल ही में तैमूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में तैमूर के साथ मां करीना भी नजर आ रही थीं। जो एक्सरसाइज करती नजर आ रही थीं तो वहीं पास ही में तैमूर ट्रेडमिल पर बैठे नजर आ रहे थे।
गौरतलब है कि तैमूर एक स्टारकिड हैं, ऐसे में सभी को लगता है कि वो बॉलीवुड में ही नजर आएंगे। इस पर हाल ही में सैफ अली खान ने कहा था कि 'मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि हमें 30 सालों से जानने के बाद भी लोग ऐसा सोचते हैं कि हम तैमूर को अभी से किसी फिल्म में काम कराएंगे। हम ऐसा बिल्कुल नहीं करने जा रहे।' सैफ कहते हैं कि 'हमने अपनी शादी उस तरह से सेलिब्रेट नहीं की। ना ही हम अपने बच्चे को उस तरह लाइमलाइट में रखना चाहते हैं। मैं समझ नहीं पाता कि आखिर लोग ऐसी उम्मीदें क्यों करते हैं कि फिल्में करना ही आखिरी लक्ष्य है।'
पढ़ें: साहिल खान ने दिखाई दमदार बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज