लॉकडाउन में सितारे घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में वो परिवार के साथ कभी खाना बना रहे हैं तो कभी घर के बाकी काम करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। इसमें करिश्मा की बेटी समायरा ने उनका साथ दिया।
बेटी समायरा ने करिश्मा के मेकअप में कर दी ये गड़बड़ी, क्या पकड़ पाए आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर के साथ करिश्मा ने बताया कि उन्होंने समायरा को मेकअप ट्यूटोरियल दिया लेकिन उनके एक आंख पर आईलाइनर नहीं लगा हुआ है। दूसरी तस्वीर में करिश्मा ने अपने हाथ से एक आंख छुपा रखी है जिसमें उन्होंने आईलाइनर नहीं लगाया है।
करिश्मा ने कैप्शन दिया कि 'लॉकडाउन डायरीज, चलिए थोड़ा मजाकिया अंदाज जोड़ते हैं।' करिश्मा की इस तस्वीर पर अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं करिश्मा के फैंस भी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं।
Lockdown diaries 🔛 let’s add some humour 💁🏻♀️
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
समायरा की बात करें तो वो अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। 15 वर्षीय समायरा कई इवेंट्स और पार्टियों में करिश्मा कपूर के साथ देखी जाती रही हैं। समायरा के करियर के बारे में करिश्मा ने कहा था कि 'मेरी बेटी को फिल्मों से जुड़ी हर चीज में रुचि है। अब उसकी रुचि पर्दे के पीछे है या कैमरे के सामने मैं अभी भी नहीं जानती हूं। वो अभी सीख रही है। समायरा बहुत छोटी है।'
लंबे समय से फिल्मों से दूर करिश्मा ने हाल ही में वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से वापसी की है। ऑल्ट बालाजी की इस वेब सीरीज में करिश्मा ने एक मां की भूमिका अदा की है। इस वेब सीरीज में बताया गया है कि बच्चों का पालन-पोषण एक कला है जिसे आमतौर पर नजरअंदाज किया जाता है।
'द्रौपदी' के किरदार में दिख चुकीं ये छह अभिनेत्रियां, जानें दर्शकों ने किसे किया पसंद किसे नकारा