बॉलीवुड में शादियों का ट्रेंड चल रहा है। इस साल दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक तो वहीं ईशा अंबानी से लेकर कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंधे। इन शादियों में स्टार्स ने पानी तरह पैसा बहाया। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने शादीशुदा पुरुषों से शादी रचाई।
विद्या बालन ही नहीं इन 8 एक्ट्रेस का भी शादीशुदा मर्दों पर आया था दिल, लिए 7 फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 2003 में शादीशुदा व्यक्ति संजय कपूर से शादी की थी। संजय पहले से ही तलाक शुदा थे। हालांकि करिश्मा और संजय का भी तलाक हो चुका है। करिश्मा के पास ही दोनों बच्चों की कस्टडी है। हाल ही में संजय पांचवीं बार पिता बने।
श्रीदेवी
'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। जाह्नवी कपूर 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं जबकि खुशी जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं।
रवीना टंडन
बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरती के बहुत चर्चे थे। इन्होंने पहले से ही शादीशुदा अनिल थडानी से शादी की है। अनिल थडानी की पहली पत्नी का नाम नताशा है। रवीना की तीन बेटियां हैं। अनिल थडानी से दो बेटियां हैं जबकि एक बेटी गोद ली है।
विद्या बालन
इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम भी शामिल है। विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। विद्या ने साल 2012 में शादी की थी। सिद्धार्थ ने विद्या से शादी करने से पहले दो शादी कर चुके थे। फिलहाल विद्या बालन एनटीआर की बायोपिक में काम कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।