{"_id":"6000125d8ebc3e328f3ae802","slug":"karnataka-cm-hd-kumaraswamy-breaks-silence-on-his-wife-radhika-actress-accused-of-cheating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी राधिका पर लगे धोखाधड़ी के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उन्हें नहीं जानता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी राधिका पर लगे धोखाधड़ी के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उन्हें नहीं जानता
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी राधिका कुमारस्वामी इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं। उन पर धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने का आरोप है। जिसके चलते राधिका कुमारस्वामी को सीसीबी (सेंट्रल क्राइम ब्यूरो) ने तलब किया और पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया गया था। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सीसीबी ने राधिका कुमारस्वामी से बुधवार को करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी।
2 of 5
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राधिका के पति कुमारस्वामी ने इस घोटाले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, कुमारस्वामी ने रविवार को मंड्या जिले श्रीरंगा पटना तालुक के नेरलेकेरे गांव का दौरा किया था। यहां जब मीडिया ने उनकी पत्नी राधिका कुमारस्वामी को मिले CCB नोटिस के बारे में पूछा तो पूर्व सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें नहीं पता कि राधिका कौन है!।
3 of 5
उन्होंने कहा, 'कौन है राधिका...मुझे नहीं पता कि वो कौन है...मुझे उन लोगों के बारे में क्यों परेशान होना चाहिए, जिनके बारे में मुझे कुछ नहीं पता। मुझे उन लोगों के बारे में मत पूछो जिन्हें मैं नहीं जानता'। रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका कुमारस्वामी पर आरोप है कि उन्होंने पैसे उगाने वाले एक शख्स का साथ दिया है। अभिनेत्री पर युवराज नाम के शख्स के साथ मिलकर एक रियल एस्टेट कारोबारी से धोखाधड़ी कर 75 लाख रुपये लेने का आरोप है। दरअसल, युवराज नाम के एक शख्स ने राधिका कुमारस्वामी के बैंक खाते में 75 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इस सिलसिले में सीसीबी ने उन्हें अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kumaraswamy wife radhika
बताया जा रहा है कि सीसीबी के साथ पूछताछ के दौरान राधिका कुमारस्वामी ने बताया था कि युवराज उनके पारिवारिक मित्र हैं। इस वजह से युवराज से उन्हें एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने के लिए 15 लाख रुपये लिए थे। ताकि फिल्म का काम शुरू किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर हुए अतिरिक्त 60 लाख रुपये की जानकारी होने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
radhika kumaraswamy
बता दें कि युवराज नाम के एक शख्स पर एक रियल एस्टेट कारोबारी पर चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संदर्भ में युवराज को पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को उसके पास से 26 लाख रुपये बरामद हुए थे। युवराज पर रियल एस्टेट कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का भी आरोप है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।