फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Darshan: रेणुकास्वामी हत्या मामले में दर्शन को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने दी पीठ की सर्जरी कराने के लिए राहत

Wed, 30 Oct 2024 12:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:11 PM IST
सार

रेणुकास्वामी हत्या मामले में साउथ अभिनेता दर्शन को गिरफ्तार किए जाने के चार महीने बाद आज बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी।

विज्ञापन
Karnataka high court grants interim bail to Darshan Thoogudeepa to undergo surgery in Renukaswamy murder case
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ अभिनेता दर्शन को सनसनीखेज रेणुकास्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार किए जाने के चार महीने बाद बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी। अभिनेता को चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई। दर्शन ने रीढ़ की सर्जरी कराने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी और अभिनेता की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद अदालत ने उन्हें राहत प्रदान कर दी।


 

Karnataka high court grants interim bail to Darshan Thoogudeepa to undergo surgery in Renukaswamy murder case
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीठ दर्द की शिकायत के बाद दी जमानत याचिका
दर्शन, रेणुकास्वामी हत्या मामले में मुख्य आरोपी है। 21 अक्तूबर को पीठ दर्द की शिकायत के बाद दर्शन को कर्नाटक के बेल्लारी स्थित विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया और तब डॉक्टरों ने उन्हें रीढ़ की सर्जरी कराने की सलाह दी। भारी सुरक्षा के बावजूद, अस्पताल के बाहर पुलिस वाहन से उतरते ही अभिनेता को उनके प्रशंसकों ने घेर लिया।

Karnataka high court grants interim bail to Darshan Thoogudeepa to undergo surgery in Renukaswamy murder case
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रायल कोर्ट ने जमानत देने से किया था इनकार
इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने दर्शन को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि वह सबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ कर सकता है। यह बयान इस आरोप के बारे में दिया गया था कि दर्शन ने रेणुकास्वामी की हत्या के सबूत नष्ट करने के लिए पैसे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka high court grants interim bail to Darshan Thoogudeepa to undergo surgery in Renukaswamy murder case
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शन ने कबूली रेणुकास्वामी को प्रताड़ित करने की बात
दर्शन ने पहले रेणुकास्वामी को प्रताड़ित करने की बात कबूल की थी। 3,991 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, दर्शन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रेणुकास्वामी को पेड़ की टहनी से मारा और उसके सिर, छाती और गर्दन के पास लात भी मारी। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कुछ प्रशंसकों से रेणुकास्वामी का अपहरण करने और उसे सबक सिखाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Karnataka high court grants interim bail to Darshan Thoogudeepa to undergo surgery in Renukaswamy murder case
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शन को जमानत, पवित्र जेल में बंद
यह सब तब शुरू हुआ, जब रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजे, जिससे दर्शन नाराज हो गए। रेणुकास्वामी, पवित्र का प्रशंसक होने का दावा करता था। कथित तौर पर दर्शन, पविता के साथ लिव इन में रहते थे और नाराज दर्शन ने मृतक को प्रताड़ित किया। रेणुकास्वामी का क्षत-विक्षत शव 8 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिला था। दर्शन को अब जमानत मिल गई है, जबकि गौड़ा अभी भी जेल में हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed