फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' देखने के बाद करणी सेना के उड़े होश, बोले- अब नहीं करेंगे फिल्म का विरोध

Sat, 03 Feb 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
karni sena declared not to protest against film padmaavat
rani padmavati

फिल्म 'पद्मावत' को लेकर हुए भारी हंगामे के बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए एक खुशखबरी है। करणी सेना ने ऐलान किया है कि वह अब फिल्म का विरोध नहीं करेंगे। इस बात का हवाला उन्होंने एक चिठ्टी के माध्यम से दिया है...

karni sena declared not to protest against film padmaavat
Padmavati

आपको बता दें कि फिल्म करणी सेना के भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच 25 जनवरी को सिनेमाघरों में लगी थी लेकिन दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई और उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में जिस बात को लेकर विरोध किया जा रहा है ऐसा फिल्म में कुछ भी देखने को नहीं मिला।

karni sena declared not to protest against film padmaavat
Padmaavat

वहीं, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना- महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने चिठ्टी में यह खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' 2 फरवरी को देख ली है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि मां पद्मावती के किरदार को बेहद खूबसूरती से उतारा गया है। इतना ही नहीं फिल्म में रानी पद्मावती की महानता को भी दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karni sena declared not to protest against film padmaavat
padmavati

योगेंद्र सिंह कटार ने ये भी साफ किया कि फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन के बीच किसी भी तरह का कोई सीन नहीं है और ऐसा कुछ नहीं है जो राजपूत समाज के इतिहास और भावनाओं को ठेस पहुंचाए। फिल्म पर संतुष्टता जाहिर करते हुए उन्होंने आंदोलन वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
karni sena declared not to protest against film padmaavat
padmavati

बता दें कि योगेंद्र ने इस बात का आश्वासन भी दिया है कि फिल्म को राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और गुजरात में रिलीज करने में सहयोग करेंगे। बहरहाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारी हंगामे के बीच 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed