{"_id":"5a6b05cb4f1c1b4d588b4d9e","slug":"karni-sena-will-direct-a-film-on-sanjay-leela-bhansali-s-mother-tilted-leela-ki-leea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणी सेना लेगी अपमान का बदला, भंसाली की मां पर बनाएगी फिल्म 'लीला की लीला' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करणी सेना लेगी अपमान का बदला, भंसाली की मां पर बनाएगी फिल्म 'लीला की लीला'
Sat, 27 Jan 2018 07:46 AM IST
amarujala.com -Presented by : अरविंद
amarujala.com -Presented by : अरविंद
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Sanjay leela bhansali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पद्मावत की रिलीजिंग रोकने की लाख कोशिश करने के बाद अब करणी सेना ने नया ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पद्मावत को रिलीज करने का बदला वे संजय लीला भंसाली की मां पर फिल्म बनाकर लेंगे। आइए जानते हैं क्या है फिल्म का नाम...
2 of 6
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
भारी विरोध के बावजूद देशभर में 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' को लेकर करणी सेना इस अपमान का बदला लेने की फिराक में है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मां पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि फिल्म का नाम 'लीला की लीला' होगा।
3 of 6
पद्मावत फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म को अरविंद व्यास डायरेक्ट करेंगे। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोविंद सिंह खंगरोत ने प्रेस कॉन्फरेंस में कहा, वो भंसाली की मां को लेकर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा, 15 दिनों के भीतर ही शुभ मुहूर्त पर फिल्म शुरू करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तोड़फोड़ के बाद बस की हालत
- फोटो : ANI
वहीं, यह भी कहा, 'भंसाली ने पद्मावत बनाकर मां पद्मिनी की छवि को ठेस पहुंचाई है और इसी के जवाब में वो ये फिल्म बनाएंगे। भंसाली इस फिल्म को देखकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बता दें कि भारी विरोध के चलते फिल्म को राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा और बिहार में रिलीज नहीं किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
मयंक बिधौलिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
फिल्म तीन भाषाओं में देशभर के 4000 सिनेमाघरों में दिखाई गई। यहां तक कि फिल्म रिलीज करने पर दीपिका और भंसाली के सिर काटने तक की भी धमकी दे दी गई है। वहीं, सिनेमाघरों में विरोध को देखते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।