फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Box Office Collection: 100 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही 'कार्तिकेय 2', 16वें दिन की इतनी कमाई

Sun, 28 Aug 2022 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box Office Collection day 16 Collection Nikhil Siddhartha film
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल सिद्धार्थ अभिनीत 'कार्तिकेय 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। लोगों से तारीफ सुनकर दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं।

Karthikeya 2 Box Office Collection day 16 Collection Nikhil Siddhartha film
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कमाई में 16वें दिन एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। रविवार को छुट्टी होने का फायदा फिल्म को मिलता दिखा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार को 4.20 करोड़ का कारोबार किया है। शुक्रवार के मुकाबले यह आंकड़ा लगभग तीन गुना है। बता दें कि फिल्म के बिजनेस में 15वें दिन भी अच्छा इजाफा देखने को मिला था। इस फिल्म ने शनिवार को 3.56 करोड़ की कमाई की थी। तेलुगू भाषा में इसने 2.02 करोड़ बटोरे थे जबकि हिंदी में 1.54 करोड़ का कारोबार किया था। इसी के साथ फिल्म ने इस वीकएंड पर कुल 9.43 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

Karthikeya 2 Box Office Collection day 16 Collection Nikhil Siddhartha film
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म लगातार हो रही कमाई से एक बार फिर साबित हो गया है कंटेंट ही किंग होता है। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से था लेकिन अपनी दमदार कहानी की वजह से कार्तिकेय 2 ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब 70.22 करोड़ बटोर लिए हैं। अगर आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो यह 100 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box Office Collection day 16 Collection Nikhil Siddhartha film
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि फिल्म में निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंदेती ने किया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है। लोगों के साथ सेलेब्स भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed