सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: 'कार्तिकेय 2' ने 'रक्षा बंधन' को दी पटखनी, पांच दिन में हिट की तरफ बढ़ी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Raksha Bandhan South small budget telugu film beat akshay kumar movie at box office collection
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में पिछले दिनों बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। लेकिन इन बिग बजट फिल्मों के आगे एक बार फिर साउथ की छोटे बजट की फिल्में धूम मचा रहीं हैं। इन दोनों फिल्मों को साउथ इंडस्ट्री की छोटी बजट में बनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' टक्कर देती दिख रही है। 'रक्षा बंधन' कमाई के मामले में किसी भी तरह से 'कार्तिकेय 2' के आगे नहीं टिक पा रही हैं। इस तरह से  बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक ओर साउथ की छोटे बजट की यह फिल्म बाजी मार रही है, वहीं बड़े बजट में बनी 'रक्षा बंधन' इसके सामने ढेर होती नजर आ रही है।

Trending Videos
Karthikeya 2 Raksha Bandhan South small budget telugu film beat akshay kumar movie at box office collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट होने की तरफ अग्रसर 'कार्तिकेय 2'
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के ठीक दो दिन बाद रिलीज हुई अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। साउथ की यह छोटे बजट की फिल्म तेलुगू दर्शकों के साथ-साथ हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी खूब लुभा रही है। रिलीज के चार दिन बाद फिल्म के शोज को बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में 53 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई यह फिल्म अब 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद सोमवार तक इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली। मंगलवार को निखिल की फिल्म ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो अक्षय की फिल्म   से ज्यादा था। चौथे दिन भी इजाफा करते हुए इसने 'रक्षा बंधन' को पटखनी दे दी थी। बढ़ती स्क्रीन्स का फायदा साफ इसकी कमाई पर पड़ रहा है। पांचवें दिन फिल्म में लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ही अब फिल्म की कमाई 24.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस हिसाब से साउथ की यह फिल्म अपनी लागत निकाल पाने की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Raksha Bandhan South small budget telugu film beat akshay kumar movie at box office collection
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रक्षा बंधन' की कमाई में भारी गिरावट
जहां एक तरफ 'कार्तिकेय 2' हिट होने की तरफ अग्रसर है, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' दिन-ब-दिन फ्लॉप होने की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। अक्षय इस फिल्म के साथ फ्लॉप की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। 'कार्तिकेय 2' के मुकाबले 'रक्षा बंधन' जैसी बड़े बजट की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मुट्ठी भर नजर आता है।  फिल्म ने सोमवार को 6.31 करोड़ की कमाई थी, जिसके बाद मंगलवार को इसकी कमाई में और गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को  2.11 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म बुधवार को कुल 1.70 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई, जो 'कार्तिकेय 2' के बुधवार के कलेक्शन से काफी कम है। इसी तरह बुधवार को भी 'रक्षा बंधन' की कमाई साउथ फिल्म से कम रही है। 'रक्षा बंधन' का कुल  कलेक्शन अब 38.82 करोड़ रुपये हो गया है। 

Karthikeya 2 Raksha Bandhan South small budget telugu film beat akshay kumar movie at box office collection
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
यह है दोनों फिल्मों की कमाई
दिन  रक्षा बंधन (बजट- 70 करोड़) कार्तिकेय 2 (बजट-30 करोड़)
गुरुवार 8.2 करोड़  ---
शुक्रवार  6.4 करोड़ ---
शनिवार  6.51 करोड़ 5.04 करोड़
रविवार 7.05 करोड़ 5.79 करोड़
सोमवार 6.31 करोड़  7.29 करोड़
मंगलवार 2.10 करोड़ 3.50 करोड़
बुधवार 1.70 करोड़ 3 करोड़
कुल कमाई 38.82 करोड़ (लगभग) 24.90 करोड़ (लगभग)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [title] => National [title_hn] => नेशनल [type] => national [status] => enable [slug] => national [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [created_by] => 71f4cef6-d7b4-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 1df61886-d238-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_at] => 2016-03-07T00:32:10.959000Z [created_at] => 2016-01-16T08:26:58.879000Z [full_slug] => national [slug_process] => 2 [parent_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [near_by] => Array ( [0] => 55086daa1d3bcd77f28e419dee77d8d0 [1] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [2] => da28d810095053e3713d916a119f00ef ) [hyper_id] => 0 [image] => [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 )