सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Vs LSC: ‘कार्तिकेय 2’ के आगे नहीं टिक पा रही ‘लाल सिंह चड्ढा’, छह दिन में ही निकली इतनी आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 19 Aug 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha small budget film Beat Aamir Khan at Box Office
कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर वापसी का दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। आमिर खान की फिल्म से शुरुआत में उम्मीद की जा रही थी कि बायकॉट की मांग के बीच भी यह अच्छा कलेक्शन कर सकती है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने बॉक्स ऑफिस पर छक्के छुड़ा दिए हैं। रिलीज के बाद ही 'कार्तिकेय 2' 'लाल सिंह चड्ढा' से बढ़त बनाए हुए है। गुरुवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भी 'कार्तिकेय 2' ने बाजी मार ली है।

Trending Videos
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha small budget film Beat Aamir Khan at Box Office
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से दो दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। लेकिन फिर भी यह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को कांटे की टक्कर दे रही है। एक हफ्ते में ही फिल्म ने बढ़िया कारोबार कर लिया है। गुरुवार को आए शुरुआती आंकड़ों में भी 'कार्तिकेय 2' ने 'लाल सिंह चड्ढा' को पटखनी दे दी है। फिल्म ने छठे दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 30 करोड़ के बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' का कुल कलेक्शन 29.45 करोड़ रुपये हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो यह एक-दो दिन में ही अपनी पूरी लागत निकाल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha small budget film Beat Aamir Khan at Box Office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा
हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को शुरुआत से ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था। फिल्म को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है और वह इसके बायकॉट की मांग कर रहे थे। 'लाल सिंह चड्ढा' के दिन-ब-दिन गिरते कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने गुरुवार को महज 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 51.89 करोड़ रुपये ही कमाने में कामयाब हो पाई है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत का आधा निकालना भी भारी पड़ रहा है।

Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha small budget film Beat Aamir Khan at Box Office
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें दोनों फिल्मों की कमाई

दिन लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन
(करोड़ में)
कार्तिकेय 2 का कलेक्शन
(करोड़ में)
गुरुवार 11.7   --
शुक्रवार 7.26  --
शनिवार 5.04
रविवार 10 5.79
सोमवार 7.87 7.29
मंगलवार 2.47 3.78
बुधवार 2.09 3.55
गुरुवार 1.50 3.55
कुल कमाई 51.89 29.45 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed